फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs SL: Sri Lanka beat India by four wickets in the second T20 match

IND vs SL: दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका ने भारत को चार विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

Thu, 29 Jul 2021 12:29 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 29 Jul 2021 12:29 AM IST
सार

  • श्रीलंका ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी की
  • धनंजय डिसिल्वा (40*) और मिनोद भानुका (36) ने की शानदार बल्लेबाजी
  • कुलदीप यादव ने 30 रन देकर झटके दो विकेट 
  • धनंजय डिसिल्वा को चुना गया मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
IND vs SL: Sri Lanka beat India by four wickets in the second T20 match
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका ने दूसरे मुकाबले में भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। टी-20 के दूसरे मैच में श्रीलंका ने धनंजय डिसिल्वा (40*) और मिनोद भानुका (36) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर जीत हासिल की। चमिका 12 रन बनाकर नाबाद लौटे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने दो गेंद शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

विज्ञापन


भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 30 रन देकर दो विकेट झटके। श्रीलंका की जीत में धनंजय डिसिल्वा ने अहम भूमिका निभाई। इसके लिए इन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। डिसिल्वा ने 34 गेंदों में 40 रनों की नाबाद व बहुमूल्य पारी खेली। 
विज्ञापन


चार नए खिलाड़ियों के साथ उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट पर 132 रन बनाए। कप्तान शिखर धवन (40) ने सर्वाधिक योगदान दिया। ओपनिंग पर शिखर के साथ उतरे रितुराज ने 21 और देवदत्त पडिक्कल ने 29 रन बनाए। श्रीलंका के लिए धनंजय डि सिल्वा ने दो विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रुणाल पांड्या के संक्रमित होने के बाद उनके नजदीकी संपर्क में रहे आठ साथी खिलाड़ी पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार, हार्दिक, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, मनीष पांडेय, इशान किशन और के गौतम एकांतवास में होने के कारण इस मैच में नहीं उतर सके। चार खिलाड़ियों देवदत्त पडिक्कल, रितुराज गायकवाड़, नीतीश राणा और चेतन सकारिया को अपना पहला टी20 खेलने का मौका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed