{"_id":"6990862976308a0dad078ad5","slug":"ind-vs-pak-pcb-chief-naqvi-and-bcb-bcci-to-reach-colombo-on-feb-15-meeting-with-icc-chief-jay-shah-likely-2026-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान मैच के बहाने सुलह: 15 फरवरी को कोलंबो पहुंचेंगे नकवी और बुलबुल, ICC चीफ जय शाह से होगी मुलाकात?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत-पाकिस्तान मैच के बहाने सुलह: 15 फरवरी को कोलंबो पहुंचेंगे नकवी और बुलबुल, ICC चीफ जय शाह से होगी मुलाकात?
Sat, 14 Feb 2026 07:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:57 PM IST
सार
भारत-पाकिस्तान मैच के मौके पर आईसीसी ने एशिया की पांच क्रिकेट ताकतों के प्रमुखों की बैठक बुलाई है। बहिष्कार के खतरे और आर्थिक नुकसान की आशंका के बाद पाकिस्तान ने रुख बदला। अब कोलंबो में होने वाली बातचीत से रिश्ते सुधारने और टूर्नामेंट को स्थिर रखने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कोलंबो में मैच, पर नजरें मीटिंग पर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चले विवाद के बाद अब आईसीसी डैमेज कंट्रोल मोड में दिख रहा है। आईसीसी ने 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान एशिया की पांच बड़ी क्रिकेट ताकतों के प्रमुखों को एक साथ बैठाकर बातचीत कराने की योजना बनाई गई है। इसकी पुष्टि हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह मैच के दौरान कोलंबो में मौजूद रहेंगे। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भी कोलंबो पहुंचने की पुष्टि कर दी है। अब यह देखने वाली बात है कि बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मनहास, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव देवाजीत सैकिया में से भारत की ओर से कौन वहां पहुंचता है। मैच के दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के भी मौजूद रहने की संभावना है।
विज्ञापन
बीसीबी प्रमुख ने खोला था राज
इस हाईप्रोफाइल मीटिंग का मकसद साफ है, तनाव कम करना और क्रिकेट कूटनीति के जरिए रिश्तों को पटरी पर लाना। बीसीबी प्रमुख अमीनुल इस्लाम को उम्मीद है कि पिछले कुछ सप्ताह से चल रहे तनावपूर्ण माहौल के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ उनके संबंध सुधरेंगे। अमीनुल ने कहा था, 'आईसीसी के प्रमुख हितधारक पांच एशियाई देश हैं और वह चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने मैच के लिए सभी पांच एशियाई देशों के प्रतिनिधि एक साथ स्टेडियम में मौजूद रहें, मैच देखें और एक-दूसरे से बात करें।' भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एशिया के आईसीसी में महत्वपूर्ण सदस्य हैं।

महामुकाबला देखेंगे पीसीबी प्रमुख नकवी
अब रिपोर्ट है कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी रविवार को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच देखेंगे और आईसीसी अधिकारियों से बात भी कर सकते हैं। एक सूत्र ने बताया कि नकवी के साथ पाकिस्तान सुपर लीग के सीईओ सलमान नसीर और मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद समेत पीसीबी के सीनियर अधिकारी भी श्रीलंका जाएंगे। सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'नकवी आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और अन्य अधिकारियों से बात करने जा रहे हैं ताकि बहिष्कार प्रकरण के बाद पैदा हुई कड़वाहट कम हो।'

नकवी करेंगे शहबाज शरीफ से मुलाकात
पाकिस्तान सरकार के इस मैच को खेलने की टीम को अनुमति नहीं देने के फैसले के बाद आईसीसी और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव आया था । सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने के बांग्लादेश के इनकार के बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के मद्देनजर पाकिस्तान ने उसके प्रति एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान किया था। बाद में हालांकि ‘यू टर्न’ लेकर यह मैच खेलने का फैसला किया। सूत्र ने बताया कि कोलंबो जाने से पहले नकवी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे।

क्या सुलह की राह निकलेगी?
अब सबकी नजर इस बात पर है कि कोलंबो में होने वाली यह हाई-प्रोफाइल मुलाकात सिर्फ औपचारिकता रहती है या वाकई रिश्तों में नई शुरुआत का रास्ता खोलती है। भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा भावनाओं का ज्वार लेकर आता है, लेकिन इस बार स्टैंड्स से ज्यादा अहम बंद कमरे की बातचीत हो सकती है।