फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs PAK: India Register Their Highest T20 World Cup Total vs Pakistan, Miss this Record 2 runs Ishan Kishan

IND vs PAK: भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर, दो रन से यह रिकॉर्ड बनाने से चूकी टीम

Sun, 15 Feb 2026 11:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Feb 2026 11:05 PM IST
सार

भारत ने टी20 विश्वकप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 175 का स्कोर बनाया और टी20 विश्वकप मैच में दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी ईशान किशन के ईर्दगिर्द घूमी। 175 में से 77 रन अकेले ईशान किशन ने बनाए।

विज्ञापन
IND vs PAK: India Register Their Highest T20 World Cup Total vs Pakistan, Miss this Record 2 runs Ishan Kishan
ईशान किशन - फोटो : IANS

विस्तार

टी20 विश्वकप 2026 के 27वें मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ, लेकिन इसे मुकाबला कहना शर्मनाक होगा। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। यह भारत पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने इस मामले में अपने ही 2022 टी20 विश्वकप में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। तब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 160 रन चेज किया था और मैच जीता था। हालांकि, भारत दो रन से एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गया। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

भारत-PAK मैच में सबसे बड़ा टी20 विश्वकप स्कोर
175 रन भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2022 टी20 विश्व कप में विराट कोहली के नाबाद 82 रन के दम पर टीम इंडिया ने 160 रन चेज किया था। वहीं, तीसरे नंबर पर भी टीम इंडिया है। उसने साल 2007 टी20 विश्वकप के फाइनल में 157 रन बनाए थे। पाकिस्तान की टीम चौथे नंबर पर है। उसने साल 2021 टी20 विश्वकप में भारत के खिलाफ बिना विकेट गंवाए 152 रन चेज किया था। 

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच में सबसे बड़े स्कोर
साल टीम मैदान टीम स्कोर
2026 भारत कोलंबो 175
2022 भारत मेलबर्न 160
2007 भारत जोहानिसबर्ग 157
2021 पाकिस्तान दुबई 152
2007 भारत/
पाकिस्तान
डरबन 141
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ तीसरा सबसे बड़ा T20I स्कोर
वहीं, भारत का यह पाकिस्तान के खिलाफ ओवरऑल टी20 में तीसरे सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने साल 2012 में अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बनाए थे। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। वहीं, 2022 में भारत ने दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ 181 रन बनाए थे। यह टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ T20I में सबसे बड़े स्कोर
साल मैदान टीम स्कोर
2012 अहमदाबाद 192
2022 दुबई 181
2026 कोलंबो 175
2025 दुबई 174
2022 मेलबर्न 160
विज्ञापन

भारत का कोलंबो में दूसरा सबसे बड़ा T20I स्कोर
वहीं, बात करें कोलंबो में भारत के सबसे बड़े टी20 स्कोर की तो टीम इंडिया इसमें दो रन से चूक गया। कोलंबो में भारत का सबसे बड़ा टी20 स्कोर 176 रन का है, जो उन्होंने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ बनाए थे। इस मैच में टीम इंडिया 175 रन ही बना सकी और दो रन से रिकॉर्ड से चूक गई। 

कोलंबो में भारत के सबसे बड़े T20I स्कोर
साल खिलाफ टीम स्कोर
2018 बांग्लादेश 176
2026 पाकिस्तान 175
2009 श्रीलंका 174
2017 श्रीलंका 174
2018 श्रीलंका 174
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed