फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India Wins Back-to-Back T20 World Cups Record and Stats IND vs NZ Final Match Result Report

IND vs NZ Final: लगातार दो टी20 विश्वकप खिताब जीतने वाली पहली टीम बना भारत, असंभव को किया संभव

Sun, 08 Mar 2026 11:35 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 08 Mar 2026 11:35 PM IST
सार

टी20 विश्व कप के इतिहास में सिर्फ भारतीय टीम ही लगातार दो बार चैंपियन नहीं बन पाई है। भारत ने 2024 में खिताब जीता था और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल जीत लिया है। टी20 विश्व कप इतिहास में पहली बार भारतीय टीम बैक-टू-बैक खिताब जीतने का रिकॉर्ड बना चुकी है।

विज्ञापन
India Wins Back-to-Back T20 World Cups Record and Stats IND vs NZ Final Match Result Report
भारत टी20 चैंपियन - फोटो : ANI

विस्तार

टी20 विश्वकप के इतिहास में अब तक सिर्फ भारतीय टीम ही लगातार दो बार खिताब जीत पाई है या यूं कहें कि अपने टाइटल को डिफेंड कर पाई है। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुआई में 2024 में टी20 विश्व कप जीतकर लंबे समय बाद यह खिताब अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया 2026 का फाइनल भी जीतकर टी20 विश्व कप इतिहास में लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई।
विज्ञापन

टी20 विश्वकप की विजेता टीमें
मेजबान साल विजेता
दक्षिण अफ्रीका 2007 भारत
इंग्लैंड 2009 पाकिस्तान
वेस्टइंडीज 2010 इंग्लैंड
श्रीलंका 2012 वेस्टइंडीज
बांग्लादेश 2014 श्रीलंका
भारत 2016 वेस्टइंडीज
ओमान/यूएई 2021 ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया 2022 इंग्लैंड
अमेरिका/वेस्टइंडीज 2024 भारत
भारत/श्रीलंका 2026 भारत
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में न्यूजीलैंड से था मुकाबला
भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया है। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है। अहमदाबाद में साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्वकप में हार के बाद कई बातें कही गई थीं, लेकिन अब टीम इंडिया ने चैंपियन बनते हुए इतिहास दोहराया भी, हराया भी और नया इतिहास भी रच दिया।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के सबसे सफल देश
टी20 विश्व कप के इतिहास में भारत ने सबसे ज्यादा तीन और वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार खिताब जीता है। भारत ने भी 2007, 2024 और 2026 में ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में ट्रॉफी जीती। वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में खिताब जीता था। इसके अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका एक-एक बार चैंपियन बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed