Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
icc women's world cup: india women captain mithali raj creates cricket history in women cricket
{"_id":"596619d04f1c1b2d728b4ac9","slug":"icc-women-s-world-cup-india-women-captain-mithali-raj-creates-cricket-history-in-women-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शतकों में मिताली ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, तेंदुलकर-कोहली भी रह गए पीछे","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
शतकों में मिताली ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, तेंदुलकर-कोहली भी रह गए पीछे
Wed, 12 Jul 2017 06:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Wed, 12 Jul 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मिताली राज
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर खुद को सचिन तेंदुलकर के बराबर लाकर खड़ा कर दिया है। आईसीसी महिला विश्वकप के 6वें मुकाबले में मिताली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन की शानदार अर्द्घशतकीय पारी खेली, जिसके साथ ही वो महिला क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है।
मिताली ने एकदिवसीय मैचों में 6 हजार से अधिक रन बनाए और ऐसा करने वाली वे विश्व की पहली महिला खिलाड़ी बन गई।
2 of 6
शॉर्लेट एडवर्डस
5992 रन अभी तक का महिला एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन थे, जो इंग्लैंड की शॉर्लेट एडवर्डस ने नाम था। भारतीय कप्तान ने अर्द्घशतकीय पारी इस रिकॉर्ड को धवस्त किया। मिताली शॉर्लेट के बराबरी उनसे 16 कम पारियाें में ही कर ली थी। मिताली का औसत एवरेज 51.52 शॉर्लेट के 38.16 से काफी अधिक है। मिताली ने ये कारनामा 183 एकदिवसीय मैच में किया।
3 of 6
मिताली राज
- फोटो : ESPN
मिताली ने 183 एकदिवसीय में 51.52 की औसत से 6 हजार 28 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 49 अर्द्घशतकीय पारी शामिल है। खास बात ये है कि मिताली ने अभी तक जितने भी शतक लगाए है वे सब नाबाद हैं। ओवरऑल ये 47 बार नॉटआउट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मिताली राज
- फोटो : ESPN
इस साल मिताली ने 9 अर्द्घशतकीय पारी खेली। इस वर्ष महिला क्रिकेट में संयुक्त रूप में मिताली और पेरी ही ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 50 से अधिक का स्कोर बनाया। पेरी ने पिछली साल नौ अर्द्घशतकीय पारी खेली थी। इस वर्ष मिताली ने 12 पारियों में 77.62 की औसत से 621 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
मिताली राज
भारतीय महिला कप्तान ने अपने पहले एक दिवसीय मुकाबले में ही रिकॉर्ड बना दिया था। 1999 में आयरलैंड के खिलाफ मिताली ने एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण किया और उसी मैच में नाबाद 114 रन की पारी खेली। मिताली उन पांच खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी बनी, जिसने अपने करियर के पहले ही मुकाबले में शतक जड़ा। इसी मैच में मिताली ने दूसरा रिकॉर्ड बनाया महिला क्रिकेट में तीसरा सर्वाधिक पदार्पण स्कोर।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।