फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   how Sushant Singh Rajput transfomed as MSD, Full Story
WI Inning
244/2 (31 ov)
Shai Hope 72(69)*
Amir Jangoo 47 (40)
Drinks Break : IND elected to bowl

धोनी बनने के लिए सुशांत सिंह ने लगाए कितने हैलिकॉप्टर शॉट्स, जानिए पूरी कहानी

Wed, 21 Sep 2016 10:33 PM IST
अमित कर्ण/अमर उजाला मुंबई
अमित कर्ण/अमर उजाला मुंबई Updated Wed, 21 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
how Sushant Singh Rajput transfomed as MSD, Full Story
महेंद्न सिंह धोनी - फोटो : getty
भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 30 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। लेकिन सुशांत को धोनी के किरदार में ढालने में टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और मुख्य चयनकर्ता किरण मोरे की मुख्य भूमिका रही है। किरण मोरे अभिनय के क्षेत्र में भी अपने हाथ आजमा चुके हैं। मोरे स्टार प्लस के सीरियल तमन्ना में एक्टिंग भी कर चुके हैं। जब मोरे भारत के मुख्य चयनकर्ता थे उसी समय धोनी को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली थी। उन्होंने धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते और स्टार बनते देखा है। एक विकेट कीपर होने के नाते उन्हें धोनी के खेल बारीकियों की बहतर समझ थी। इसलिए वह सुशांत को धोनी की भूमिका में रूपांतरित करने में पूरी तरह सफल रहे हैं। 
विज्ञापन


 

कैसे बदला सुशांत को धोनी में...

how Sushant Singh Rajput transfomed as MSD, Full Story
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : official poster
मोरे बताते हैं कि मैं सालों से क्रिकेट की ट्रेनिंग देता रहा हूं, पर एक एक्टर को सिखाना टेढी खीर है। टेनिस बॉल से तो कोई भी क्रिकेट खेल ले, मगर सीजन बॉल से खेलना हर किसी के बस की बात नहीं है। लिहाजा मैंने सुशांत को पहले खुद खेलने दिया। उन्हें फिटनेस पर काम करने दिया। धोनी जिस स्टाइल से बैटिंग करते हैं, उस पर हमने बहुत काम किया। उनकी बैटिंग का तरीका भी अलग है। वह क्रिकेट के ग्रामर से बिल्कुल अलग है। सुशांत ने उसकी बहुत  प्रैक्टिस की। उन्हें धोनी की स्टाइल में बैटिंग और विकेट कीपिंग सीखने में नौ महीने लग गए। मेरे अलावा उन्होंने टीम इंडिया के ट्रेनर और फिजियो के साथ भी काफी वक्त बिताया। हमने वीडियो एनालिस्ट को भी हायर किया। उन्होंने बड़ी बारीकी से देखा कि सुशांत किस तरह से बल्ला चला रहे हैं। विकेट के पीछे किस तरह गेंद को पकड़ रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

700 हुक और 1000 हैलिकॉप्टर शॉट लगाए...

how Sushant Singh Rajput transfomed as MSD, Full Story
धोनी - फोटो : getty
यदि केवल बैटिंग की बात की जाए तो नौ महीने में सुशांत ने 700 हुक और 1000 से ज्यादा हैलिकॉप्टर शॉट लगाए। तब जाकर वह फिल्म में धोनी के क्लोन लग रहे हैं। कीपिंग ग्लव्स पहनाकर उनसे कैच‌िंग करवाना बहुत चुनौतीपूर्ण था। उस दौरान एहतियात भी रखनी पड़ती थी। वह इसलिए कि अगर गेंद गलत जगह लगती तो उनकी ऊंगली भी टूट सकती थी। फोकस नहीं रखा तो मुंह पर गेंद लग जाती और उनका एक्टिंग करियर पर ही फुल स्टॉप लग जाता। सीखने के क्रम में सुशांत बहुत बार चोटिल हुए।

 
विज्ञापन

चोट के बावजूद पिच पर डटे रहते थे सुशांत 

how Sushant Singh Rajput transfomed as MSD, Full Story
धौनी - फोटो : Self
सुशांत की ट्रेनिंग अंधेरी स्थित चंद्रकांत पंडित एकेडमी में हुई। उन्हें मंझे हुए फास्ट बॉलर्स के साथ खेलना होता था।  कुछ बच्चे भी उन्हें बॉलिंग करने आते थे। सुशांत उनसे शर्त लगाते कि वे बॉलर्स की धुलाई न कर पाए तो बच्चों को ईनाम दिया जाएगा। इस पर बॉलर्स जोश में आकर और तेज गेंद डालते। इस वजह से कई बार सुशांत की नाक पर भी चोट लगी। बावजूद इसके वह हार नहीं मानते थे, और विकेट पर डटे रहते थे। 

 

टेनिस बॉल की देन है हैलिकॉप्टर शॉट

how Sushant Singh Rajput transfomed as MSD, Full Story
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
धोनी ने मुझे एक बार बताया था कि हैलिकॉप्टर शॉट टेनिस बॉल की देन थी। टेनिस बॉल को उस अंदाज में हिट करना आसान होता है, मगर सीजन बॉल को मारना मुश्किल है। आप की कलाई में अपार बल होना चाहिए। आप की कलाई टूट भी सकती है। आप के सिर का बैलेंस भी होना चाहिए। सुशांत ने वह जो‌खिम लेते हुए हैलिकॉप्टर शॉट सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed