फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Hong Kong Sixes 2026: India Lose Third Consecutive Match After Defeats Against Pakistan, UAE and England

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस: भारत ने लगाई हार की हैट्रिक! पाकिस्तान और यूएई के बाद इंग्लैंड ने हराया; किस स्थान पर रहे?

Sat, 31 Oct 2026 11:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंग कोक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोंग कोक Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 31 Oct 2026 11:49 AM IST
सार

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस में भारतीय टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान और यूएई के बाद इंग्लैंड ने बाउल सेमीफाइनल-2 में भारत को तीन रन से हराया। भारत अब एक नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ 11वें-12वें स्थान के प्लेऑफ में उतरेगा।

विज्ञापन
Hong Kong Sixes 2026: India Lose Third Consecutive Match After Defeats Against Pakistan, UAE and England
हॉन्कॉन्ग सिक्सेस - फोटो : IANS

विस्तार

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस 2026 में भारतीय टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाद अब इंग्लैंड ने भी भारत को हरा दिया है। शनिवार को खेले गए बाउल सेमीफाइनल-2 में इंग्लैंड ने भारत को तीन रन से शिकस्त दी। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने लगातार तीसरी हार झेली। अब भारत को टूर्नामेंट में 11वें और 12वें स्थान के लिए मुकाबला खेलना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

यूएई ने 4.2 ओवर में ही छीन ली थी जीत
शनिवार को ही भारत को यूएई के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टिन क्वॉंग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने छह ओवर में छह विकेट पर 94 रन बनाए। भारत की ओर से टी. नटराजन ने 14 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने 24 और कप्तान क्रुणाल पंड्या ने 15 रन का योगदान दिया। हालांकि, बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। जवाब में यूएई ने 95 रन का लक्ष्य महज 4.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया। कप्तान खालिद शाह ने 14 गेंदों में नाबाद 52 और अंश टंडन ने 12 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। जाहिद अली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड ने तीन रन से दी शिकस्त
यूएई से हार के बाद भारत का सामना बाउल सेमीफाइनल-2 में इंग्लैंड से हुआ। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में दो विकेट पर 124 रन बनाए। मार्टिन एंडरसन ने 13 गेंदों में 51 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, एड बर्नार्ड 14 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। 125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम छह ओवर में चार विकेट पर 121 रन ही बना सकी। राहुल त्रिपाठी ने 14 गेंदों में दो चौके और सात छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। शशांक सिंह ने नौ गेंदों में 29 रन की पारी खेली, जिसमें चार छक्के शामिल थे। क्रुणाल पंड्या सात गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, टीम लक्ष्य से तीन रन दूर रह गई।
विज्ञापन

अब 11वें-12वें स्थान के लिए बांग्लादेश से मुकाबला
भारत की हार का सिलसिला 30 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। उस मुकाबले में भारतीय टीम छह ओवर में पांच विकेट पर 88 रन ही बना सकी थी। पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में दो विकेट पर 91 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद यूएई और इंग्लैंड ने भी भारत को हरा दिया। इस तरह भारतीय टीम लगातार तीन मुकाबले गंवा चुकी है। अब एक नवंबर को भारत का सामना 11वें-12वें स्थान के प्लेऑफ में बांग्लादेश से होगा। यानी टूर्नामेंट में भारत का अंतिम स्थान इस मुकाबले के बाद तय होगा।

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम: नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शशांक सिंह, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed