{"_id":"5bcf7177bdec22174b2c26e7","slug":"england-biggest-defeat-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की अब तक की सबसे बड़ी और शर्मनाक हार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की अब तक की सबसे बड़ी और शर्मनाक हार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड को वर्षा बाधित पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में डकवर्थ लुईस प्रणाली से 219 रन से हराकर सांत्वना भरी जीत हासिल की। यह रन के लिहाज से श्रीलंका की इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले इंग्लैंड को विंडीज के खिलाफ किंगस्टन में 1994 में 165 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
श्रीलंका ने निरोशन डिकवेला के 95, दिनेश चांदीमल 80 और कुसल मेंडिस के 56 रन की बदौलत छह विकेट पर 366 रन का बड़ा स्कोर बनायाए लेकिन जब इंग्लैंड ने 26.1 ओवरों में नौ विकेट पर 132 रन बनाए तब डकवर्थ लुइस प्रणाली से श्रीलंका को 219 रन से विजेता घोषित किया गया। स्टोक्स ने 67 रन बनाए। अकिला धनंजय ने 19 रन देकर चार विकेट लिए। दुष्मांता ने 20 रन देकर तीन विकेट अपनी झोली में डाले। इंग्लैंड की टीम ने सीरीज 3-1 से अपने नाम की।
विज्ञापन
अब दोनों टीमों के बीच शनिवार को टी-20 मैच होगा और उसके बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। इयोन मोर्गन ने चार मैचों में 195 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज रहे। हालांकि वह आखिरी मैच में नहीं खेले। इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने क्रिस वोक्स और ओली स्टोन को भी आराम दिया था। जॉनी बेयरस्टो चोटिल होने के कारण बाहर थे। पिछले 31 मैचों में केवल दूसरी बार श्रीलंका की टीम तीन सौ रन पार करने में सफल रही।
विज्ञापन