फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   zimbabwe's cricketers came indian dressing room to learn more

क्रिकेट के गुर सीखने भारतीय ड्रेसिंग रूम में आए क्रिकेटर

Mon, 05 Aug 2013 12:58 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 05 Aug 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
zimbabwe's cricketers came indian dressing room to learn more

विराट कोहली की अगुवाई में युवा खिलाड़ियों से लबरेज टीम इंडिया की जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन ने स्थानीय टीम प्रबंधन को खासा प्रभावित किया और अपने खिलाड़ियों को उनसे सीखने को प्रेरित भी किया।

विज्ञापन


भारत ने जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में हराते हुए पहली बार विदेशी धरती पर 5-0 से क्लीन स्वीप करने का कारनामा किया है। भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा देखते हुए उनसे कुछ गुर लेने के लिए मेजबान टीम के कोच एंडी वॉलर ने अपने खिलाड़ियों को भारतीय टीम की ड्रेसिंग रूप में भेजा।
विज्ञापन


कोच वॉलर ने बताया कि सीरीज का पांचवां मैच खत्म होने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाड़ी उनके साथ कोहली और अन्य भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत करने के लिए ड्रेसिंग रूम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ड्रेसिंग रूम में जाकर दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने और सीखने का शानदार मौका था। आप खुले में हर किसी से ज्यादा बात नहीं कर सकते। और हमारे खिलाड़ी इस मामले में थोड़े खराब भी हैं।'

वॉलर ने कहा, 'हमारे खिलाड़ी क्रिकेट के बारे में ज्यादा सवाल पूछने की कोशिश नहीं करते। और ज्यादा सीखने की भी कोशिश नहीं करते। मैं पुरानी चीजें बदलने की उम्मीद रखता हूं।' इस कोच ने उम्मीद जताई कि हमारे खिलाड़ी मेहमानों से काफी कुछ सीखने में कामयाब रहेंगे।


वॉलर ने आईपीएल की तारीफ करते हुए कहा कि इस लीग से युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। युवा खिलाड़ियों को विश्चास हो गया है कि बड़े शॉट्स लगाकर टीम को जीत दिलाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed