{"_id":"5e15d5fe8ebc3e87bc06a78c","slug":"zimbabwe-cricket-to-sri-lanka-for-two-tests-in-hastily-arranged-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैन के बाद जिम्बाब्वे की शानदार वापसी, श्रीलंका के खिलाफ करेगा दो टेस्ट मैचों की मेजबानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बैन के बाद जिम्बाब्वे की शानदार वापसी, श्रीलंका के खिलाफ करेगा दो टेस्ट मैचों की मेजबानी
Wed, 08 Jan 2020 06:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 08 Jan 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्बाब्वे, श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज की मेजबानी करेगा। यह टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियशिप के अंतर्गत खेली जाएगी। पहला मुकाबला 19 जनवरी से तो दूसरा मैच 27 जनवरी से शुरू होगा। दोनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के कोच लालचंद राजपूत ने श्रीलंकाई टीम को प्रतियोगी बताते हुए कहा कि वे अच्छा खेलते आए हैं इसलिए हम टेस्ट मैच खेलने के लिए सोच रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह एक नई शुरुआत और नया अध्याय है, हम फिर से शुरुआत लम्बे प्रारूप से कर रहे हैं जो खिलाड़ियों के लिए बेस्ट है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जिम्बाब्वे ने अंतिम बार टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ 2018 में खेला था। इसके बाद आईसीसी ने उन्हें बैन कर दिया था। एक बार फिर उनकी वापसी हो रही है और कोच लालचंद राजपूत टीम के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
फिलहाल, श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर है। भारत और श्रीलंका के बीच पहला मुकाबला गुवाहाटी में बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि दूसरे टी-20 में भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराकर नए साल की शुरुआत की।