{"_id":"5ff1f9d9ddc21013f57944d9","slug":"zimbabwe-cricket-forced-to-put-all-cricketing-activities-on-hold-due-to-rising-covid-19-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"COVID19: जिम्बाब्वे में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर लगाई गई रोक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
COVID19: जिम्बाब्वे में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर लगाई गई रोक
Sun, 03 Jan 2021 10:38 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिम्बाब्वे में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। जिम्बाब्वे में एक सप्ताह के अंदर कोरोना के 1342 मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हो गई। जिम्बाब्वे की सरकार ने इन बढ़ते मामलों को देखते हुए नए सिरे से लॉकडाउन प्रतिबंधों को लागू कर दिया है।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने रविवार को बयान जारी कर कहा, 'यह काफी चुनौीपूर्ण स्थिति है लेकिन जिम्बाब्वे क्रिकेट का लक्ष्य सभी प्रभावि टूर्नामेंटों को फिर से कराने का है। इसमें एलीट पुरुष घरेलू टी-20 प्रतियोगिता भी शामिल है, जो सोमवाल यानी कल से शुरू होनी थी। जब भी माहौल ठीक लगेगा तब इन प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।'
विज्ञापन
बता दें कि जिम्बाब्वे ने पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में पाकिस्तान का दौरा किया था। इस दौरान उसने पाकिस्तान के खिलाफ तीन वन-डे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेली थी। जिम्बाब्वे को टी-20 सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, वन-डे सीरीज भी पाकिस्तान ने 2-1 से जीती थी।
विज्ञापन