{"_id":"173636f78e1714dd532bc468d976f25d","slug":"zimbabwe-close-to-win-on-pakistan-in-2nd-test-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पिद्दी' जिम्बाब्वे से 19 दिन के अंदर दो बार हारा पाकिस्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'पिद्दी' जिम्बाब्वे से 19 दिन के अंदर दो बार हारा पाकिस्तान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Sep 2013 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्बाब्वे ने एक ही दौरे में पाकिस्तान जैसी दिग्गज क्रिकेट टीम को दो बार हराने का कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन जिम्बाब्वे ने तेज गेंदबाज तेंदेई चतारा (5/61) की धारदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की दूसरी पारी 239 रनों पर समेटते हुए 24 रन से यादगार जीत हासिल कर ली।
मेजबान जिम्बाब्वे ने इससे पहले 1998 में पाकिस्तान को टेस्ट मैच में हराया था। इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करने में सफल रहा। पहला मैच पाकिस्तान ने जीता था।
विज्ञापन
मिस्बाह की अगुवाई वाली पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीम के लिए यह दौरा बेहद निराशाजनक रहा। इस दौरे में उसे दो बार हार का मुंह देखना पड़ा। जिम्बाब्वे ने इसी दौरे में 27 अगस्त को वनडे सीरीज के दौरान एक मैच में हराया था।
विज्ञापन
हालांकि वापसी करते हुए पाक टीम ने वनडे और टी-20 सीरीज अपने नाम कर लिया था।
शनिवार को मैच के पांचवें दिन पाक की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चतारा ने अपनी तीसरी सफलता हासिल करते हुए जल्द ही पाक का छठा विकेट गिरा दिया।
चतारा ने आज अदनान अकमल (20), सईद अजमल (2) और जुनैद खान (1) के विकेट झटककर पारी में पांच विकेट पूरे किए।
हालांकि पाक के कप्तान मिस्बाह उल हक (79) ने एक छोर संभालकर पाक टीम की उम्मीदों का बनाए रखा। लेकिन दूसरे छोर पर उसे निराशा हाथ लगी।
पांचवें दिन लंच के बाद एक रन चुराने को लेकर हुई गफलत में राहत अली (1) के रन आउट होते ही मेजबान टीम ने शानदार जीत अपने नाम कर ली।
मेजबान जिम्बाब्वे ने मैच के चौथे दिन ही स्टंप के समय पाकिस्तान के 133 रन पर पांच विकेट झटक लिए थे।