{"_id":"6718f5607f6d7c2de90e953b","slug":"zim-vs-gm-sikandar-raza-hit-a-century-in-33-balls-made-the-highest-score-in-t20i-left-nepal-behind-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ZIM vs GM: 33 गेंदों में सिकंदर रजा ने जड़ा शतक...बना दिया टी20I का सबसे बड़ा स्कोर, नेपाल को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ZIM vs GM: 33 गेंदों में सिकंदर रजा ने जड़ा शतक...बना दिया टी20I का सबसे बड़ा स्कोर, नेपाल को पीछे छोड़ा
Wed, 23 Oct 2024 06:38 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 23 Oct 2024 06:38 PM IST
सार
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के नाम का तूफान आया। उन्होंने महज 43 गेंदों में 133 रन बनाए और नाबाद रहे। 38 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
विज्ञापन
सिकंदर रजा
- फोटो : ICC
विस्तार
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा 38 की उम्र में भी कहर बरपा रहे हैं। बुधवार को गाम्बिया के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने महज 33 गेंदों में शतक जड़कर सभी को हैरान कर दिया। उनकी इसी पारी की बदौलत जिम्बाब्वे ने टी20 अंतरराष्ट्रीय का सबसे बड़ा स्कोर भी तैयार कर लिया। 20 ओवर में टीम ने चार विकेट पर 344 रन बनाए।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
नैरोबी में इन दिनों टी20 विश्व कप के अफ्रीका सब-रीजन के क्वालिफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी के तहत 23 अक्तूबर को जिम्बाब्वे का गाम्बिया से सामना हो रहा है। इस मैच में जो हुआ उसकी कल्पना किसी ने कभी नहीं की थी। जिम्बाब्वे ने नेपाल को पीछे छोड़ते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया। नेपाल ने पिछले साल मंगोलिया के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट पर 314 रन बनाए थे। अब जिम्बाब्वे ने सिकंदर रजा की अगुआई में 344 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिया।

रजा ने मचाया धमाल
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के नाम का तूफान आया। उन्होंने महज 43 गेंदों में 133 रन बनाए और नाबाद रहे। 38 वर्षीय बल्लेबाज ने सिर्फ 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 309.30 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और 15 छक्के जड़े। उनके अलावा ब्रायन बेनेट और तदिवनाशे मारुमनी ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

20 में अर्धशतक....33 गेंदों में शतक
इस मैच में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे सिकंदर रजा ने मात्र 20 गेंदों का सहारा लिया और अर्धशतक जड़ दिया। इसके बाद भी वह नहीं थमे। उन्होंने शतक की तरफ तेजी से कदम बढ़ाए और महज 33 गेंदों में से पूरा कर लिया। पारी के 17वें ओवर में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने चार छक्के और दो चौके लगाए। इस तरह वह 63 रन के निजी स्कोर से 97 पर पहुंच गए। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने एक और छक्का जड़ा और अपना शतक पूरा कर लिया।