VIDEO : बूम-बूम अफरीदी जमा रहे थे छक्के, जमकर नाची ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का शारजाह में खेली जा रही टी10 लीग में जलवा बरकरार है। पहले मैच में हैट्रिक लेकर टीम को जीत दिलाने वाले अफरीदी ने दूसरे मैच में भी पख्तूंस के जीत की लय को बरकरार रखा है। अफरीदी की टीम ने रविवार को बंगाल टाइगर्स को मात दी।
अफरीदी ने धुआंधार पारी खेलकर पख्तूंस को बंगाल टाइगर्स के खिलाफ 6 विकेट की जीत दिलाई। बंगाल टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में अफरीदी की आतिशी पारी की बदौतल पख्तूंस ने जीत दर्ज की।
अफरीदी ने अपनी पारी के दौरान कई लंबे-लंबे छक्के लगाए। उनके द्वारा लगाए जा रहे छक्को पर स्टेडियम में मौजूद दर्शक झूमते दिखे। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान भी स्टेडियम में मौजूद थी। पख्तूंस की टी-शर्ट पहनी जरीन ने मैच का पूरा आनंद उठाया।
अफरीदी के हर शॉट पर जरीन ने लगाए ठुमके
पंख्तूस टीम के बल्लेबाज या गेंदबाज जब भी अच्छा करते तो बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी सीट पर ही डांस करने लगती। लेकिन जब शाहिद अफरीदी बल्लेबाजी करने आए तो वह सीट से उठकर बाहर खड़ी हो गई और उनके हर शॉट पर डांस करने लगी। दर्शक अफरीदी की बल्लेबाजी के साथ-साथ जरीन के डांस का भी आनंद लेने लगे। अफरीदी ने 10 गेंदों में 23 रनों की आतिशी पारी खेली।
शाहिद अफरीदी की टीम पख्तूंस ने लगातार शनिवार को खेले गए मुकाबले में लगातार दूसरी जीत हासिल की। आखिरी ओवर में पख्तूंस को जीत के लिए 17 रन बनाने थे। जिसे पख्तूंस ने आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि जरीन खान को टीम पख्तूंस का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।