{"_id":"56fa4c144f1c1b5f2ff00189","slug":"zaheer-khan-is-new-captain-of-delhi-daredeviles","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहीर खान बने दिल्ली डेयरडेविल्स के नए कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जहीर खान बने दिल्ली डेयरडेविल्स के नए कप्तान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 29 Mar 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का
विज्ञापन
कप्तान बनाया गया है।
जहीर लगातार दूसरे वर्ष आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलेंगे। जहीर को टीम की कमान सौंपे जाने पर दिल्ली डेयरडेविल्स के मेंटर राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘जहीर लंबे समय से नेतृत्वकर्ता रहे हैं। भारतीय क्रिकेट में हर कोई जहीर के प्रभाव से परिचित है। उन्होंने खुद को हमेशा एक लीडर के तौर पर साबित किया है। जहीर बड़े खिलाड़ी हैं।’
जहीर अपनी नई भूमिका को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस
जिम्मेदारी को पाकर मुझे खेल को लौटाने का मौका मिला है।’