{"_id":"5c1b96c2bdec2256f20261c9","slug":"zaheer-khan-and-suniel-shetty-join-hands-to-launch-ferit-cricket-bash","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहीर खान और सुनील शेट्टी शुरू करेंगे फेरिट क्रिकेट बैश ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जहीर खान और सुनील शेट्टी शुरू करेंगे फेरिट क्रिकेट बैश
Thu, 20 Dec 2018 06:48 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 20 Dec 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
Ferit Cricket Bash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने फेरिट क्रिकेट बैश (एफसीबी) शुरू करने का फैसला किया है जो देश भर के एमेच्योर क्रिकेटरों के लिये पहली राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट लीग होगी।
विज्ञापन
एफसीबी में 16 टीमें होंगी जो देश के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगी। 15 से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिये पंजीकरण शुरू हो गया है तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस लीग का उद्देश्य देश के सबसे प्रतिभाशाली और जुनूनी एमेच्योर क्रिकेटरों की खोज करना है। टीमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामी क्रिकेटर कोचिंग देंगे। ये टीमें 15 ओवर के क्रिकेट प्रारूप में एक दूसरे से भिड़ेंगी। प्रत्येक चयनित खिलाड़ी को भागीदारी शुल्क के तौर पर एक लाख रूपये मिलेगा। इसके अलावा विजेता टीमों को आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
एफसीबी के शीर्ष 14 खिलाड़ियों को एफसीबी ऑल स्टार्स टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा और वे आस्ट्रेलिया में स्थानीय क्लब स्तरीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।