फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuzvendra Chahal reveled before 4th ODI how he consistently getting maxwell's wicket

चहल ने किया खुलासा... वो कैसे करते हैं मैक्सवेल का शिकार  

Wed, 27 Sep 2017 10:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 27 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Yuzvendra Chahal reveled before 4th ODI how he consistently getting maxwell's wicket
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी इस सीरीज में विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को हरियाणा के लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल लगातार अपना शिकार बना रहे हैं। चहल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैक्सवेल को आउट करने का तरीका मैंने खोज लिया है। चहल ने अब तक सीरीज में खेले तीन वनडे मैचों में सभी में मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया है। कोलकाता और इंदौर में चहल और धोनी की जुगलबंदी मैक्सवेल पर भारी पड़ गई और दोनों ही बार वो स्टंपिंग होकर पवेलियन लौटे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैक्सवेल को ऑफ स्टांप के बाहर गेंद फेंकने पर वह इसे सही ढंग से नहीं खेल पाते हैं। चहल ने तीनों वनडे में ऑफ स्टांप के बाहर गेंद फेंककर मैक्सवेल को आउट किया है। उन्होंने कहा कि मेरी योजना मैक्सवेल को ऑफ स्टांप के बाहर गेंद फेंकने की होती है। इस दौरान मैं गेंद की गति में परिवर्तन करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि अगर मैंने दो-तीन डॉट बॉल फेंक दिए तो वह क्रीज से बाहर आकर आक्रामक शॉट खेलते हैं। 
विज्ञापन



मैक्सवेल के अलावा खराब फॉर्म में चल रहे डेवि़ड वार्नर टीम इंडिया के लिए खतरा बने रहेंगे। वार्नर ऑस्ट्रेलिया के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं। एक बार जब वो मैदान पर टिक जाते हैं तो बड़ी पारी खेलते हैं। हालांकि एरोन फिंच ने इंदौर में शतकीय पारी खेली लेकिन वार्नर एक खतरनाक खिलाड़ी हैं। चहल ने आगे कहा, उन्हें आईपीएल में खेलने का अनुभव है और उनकी बल्लेबाजी का तरीका आक्रमक है। यदि वो 40-50 गेंद खेल लेते हैं तो 70 से 80 रन आसानी से बन जाते हैं। चहल ने आगे कहा, बेंगलुरु में हमारा लक्ष्य वार्नर को जल्दी से जल्दी पवेलियन वापस भेजना है ताकि मध्य के ओवरों में ऑस्ट्रेलिया पर दवाब बनाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed