फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuzvendra Chahal record Most Sixes conceded by a bowler in T20Is; three leg-spinners in top-5, see full list

Yuzvendra Chahal: T20I में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बने चहल, टॉप-5 में तीन लेग स्पिनर, देखें लिस्ट

Tue, 15 Aug 2023 06:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 15 Aug 2023 06:52 PM IST
सार

टी20 सीरीज में कुलदीप ने तो अपनी फिरकी से विंडीज के बल्लेबाजों को परेशान किया, लेकिन चहल ऐसा करने में नाकाम रहे। इस दौरान युजवेंद्र चहल ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal record Most Sixes conceded by a bowler in T20Is; three leg-spinners in top-5, see full list
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में कुलदीप-चहल का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ल्ड नंबर-वन टी20 टीम भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। यह पिछले दो वर्षों में टीम इंडिया की पहली टी20 सीरीज हार रही। इस हार के बाद भारतीय टीम आलोचनाओं के घेरे में है। बैटिंग हो या बॉलिंग, टीम इंडिया का प्रदर्शन दोनों डिपार्टमेंट में लचर रहा। 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में इस सीरीज को तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था, क्योंकि अब सीधे टीम इंडिया कैरिबियाई धरती का दौरा टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही करेगी।
विज्ञापन


हालांकि, भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा। भारत को अपने रिस्ट स्पिनर्स युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव से काफी उम्मीदें थीं। कुलदीप ने तो अपनी फिरकी से विंडीज के बल्लेबाजों को परेशान किया, लेकिन चहल ऐसा करने में नाकाम रहे। इस दौरान टी20 सीरीज में चहल ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
विज्ञापन

चहल के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

कुलदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में कुल 16 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 92 रन लुटाए और छह विकेट झटके। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.8 का रहा। वहीं, चहल ने कुल 18 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 163 रन लुटाए और पांच विकेट झटके। उनका इकॉनमी रेट 9.1 का रहा।

Yuzvendra Chahal Profile - Cricket Player India | Stats, Records, Video

चहल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक 79 पारियों में अपनी गेंदबाजी में 129 छक्के लुटाए हैं। चहल को हर 14 गेंद पर एक छक्का पड़ता है। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी की बराबरी की, लेकिन सोढ़ी का बॉल पर सिक्स रेट चहल से बेहतर है।

सोढ़ी ने 95 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 125 छक्के लुटाए हैं। उनकी हर 16 गेंद पर एक छक्का लगता है। इंग्लैंड के आदिल रशीद इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 91 पारियों में 119 छक्के लुटाए हैं। उनका बॉल पर सिक्स रेट 16.7 का है यानी उनकी हर 17 गेंदों पर एक छक्का लगता है। न्यूजीलैंड के टिम साउदी चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 105 टी20 पारियों में 117 छक्के दिए हैं। साउदी हर 20 गेंद पर एक छक्का खाते हैं। वहीं, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। वह 114 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 107 छक्के खा चुके हैं। उनकी हर 23 गेंद पर एक छक्का लगता है।
विज्ञापन

लिस्ट में तीन लेग स्पिनर

Yuzvendra Chahal record Most Sixes conceded by a bowler in T20Is; three leg-spinners in top-5, see full list
टी20 में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज - फोटो : अमर उजाला
इस लिस्ट की खास बात यह है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले टॉप तीन गेंदबाज चहल, सोढ़ी और रशीद लेग स्पिनर हैं। वहीं, टॉप-पांच में से तीन गेंदबाज इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट भी ले चुके हैं। शाकिब टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में शीर्ष पर हैं। उनके नाम 140 विकेट हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे स्थान पर टिम साउदी हैं। उनके नाम 134 विकेट हैं। वहीं, ईश सोढ़ी T20I में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम 118 विकेट हैं। चहल इस लिस्ट में नौवें स्थान पर हैं। उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 96 विकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed