{"_id":"5cb5b807bdec2214757c660f","slug":"yuzvendra-chahal-excited-about-world-cup-but-for-now-focused-only-on-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप नहीं चहल का फोकस फिलहाल IPL पर, बोले- बैंगलोर को पटरी पर लाना है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप नहीं चहल का फोकस फिलहाल IPL पर, बोले- बैंगलोर को पटरी पर लाना है
Wed, 17 Apr 2019 08:30 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 17 Apr 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल
- फोटो : file pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना पहला विश्व कप खेलने को लेकर उत्साहित युजवेंद्र चहल ने कहा कि फिलहाल उनका फोकस आईपीएल में बैंगलोर के अभियान को ढर्रे पर लाने पर है। चहल को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया जो 30 मई से इंग्लैंड में विश्व कप खेलेगी।
विज्ञापन
हरियाणा के इस लेग स्पिनर ने कहा, 'विश्व कप में एक महीना है और मैं अभी भी बैंगलोर के लिए खेल रहा हूं। मेरी नजरें अगले सात मैचों पर है।’ उन्होंने कहा, ‘यह मेरा पहला विश्व कप है और मैं काफी उत्साहित हूं। हर कोई विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है तो मैं उत्साहित हूं।’
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस के हाथों कल मिली हार के लिए उन्होंने किसी एक पर ठीकरा फोड़ने से इनकार करते हुए कहा कि यह टीम का खेल है। उन्होंने कहा, ‘आप किसी एक गेंदबाज को दोषी नहीं ठहरा सकते। यह टीम का खेल है। यदि हम हारे हैं तो मैं गेंदबाज होने के नाते उस हार को स्वीकार करता हूं।’
विज्ञापन