युवराज ने पार्थिव पटेल को कहा- तुम तो गांगुली के बेटे लग रहे हो!
अपनी ख्याति के अनुसार भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर दर्शाया कि उनके मजाक करने के अंदाज के सामने कोई नहीं टिक सकता। उन्होंने इस बार इन्स्टाग्राम पर पार्थिव पटेल को अपना शिकार बनाया। इससे पहले युवराज सिंह ने केएल राहुल और विराट कोहली की फोटो पर भी मजाकिया तंज कसा था और फिर टीम इंडिया के खिलाड़ियों की स्विमिंग पूल के पास की फोटो का भी मस्तीभरा रिप्लाई किया था।
ये भी पढ़ें : युवराज सिंह ने टीम इंडिया के अपने साथी का उड़ाया मजाक, तो मिला ऐसा जवाब
असल मामला ये है कि पार्थिव पटेल ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी फोटो शेयर की। ये फोटो 32 वर्षीय पटेल के टेस्ट डेब्यू की हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ने लिखा- करीब 15 वर्ष पुरानी फोटो। पटेल एक फोटो में शॉट खेलते हुए नजर आ रहे है जबकि दूसरे फोटो में वो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ क्रीज संभालते हुए नजर आ रहे हैं।
About 15 years ago..#testdebut
A post shared by parthiv patel (@parthiv9) on
फिर युवराज ने दिया करारा जवाब...
बस फिर क्या था, युवराज सिंह तो जैसे मौके की ताड़ में ही बैठे थे। उन्होंने पटेल के फोटो पर अपना स्पेशल कमेंट दे दिया और यूजर्स को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। युवराज ने पटेल के फोटो पर कमेंट किया- तुम तो दादा (सौरव गांगुली) के बेटे जैसे दिख रहे हो। युवी का ये कमेंट बेहद मजाकिया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
32 वर्षीय पार्थिव पटेल ने अगस्त 2002 में नाटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। मजेदार बात ये है कि युवराज सिंह ने भी अपना डेब्यू गांगुली की कप्तानी में ही किया था। बाएँ हाथ के ऑलराउंडर युवी ने केन्या के खिलाफ अक्टूबर 2000 में वन-डे मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे का ऐलान हुआ, जानिए पूरा कार्यक्रम
पटेल को भारत के गिफ्टेड विकेटकीपर्स में से एक माना जाता है। उन्होंने 23 टेस्ट में 878 रन, 38 वन-डे में 736 रन और दो टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 36 रन बनाए हैं। वहीं युवराज ने 40 टेस्ट में 1900 रन, 304 वन-डे में 8701 रन और 58 टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 1177 रन बनाए हैं।