फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj singh still a match winner player says sehwag

'युवी को आज भी मैं मैच विनर मानता हूं, 14 में दो मैच भी जिता दें तो हो जाएगा पैसा वसूल'

Tue, 13 Mar 2018 09:37 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh still a match winner player says sehwag
युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग - फोटो : file

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर और किंग्स इलेवल, पंजाब के डायरेक्टर क्रिकेट ऑपरेशंस वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 में भारत के लिए अलग-अलग फॉर्मेट में खेल चुके या फिर खेल रहे क्रिकेटर इस सीजन में उनकी टीम की आईपीएल खिताब जीतने की हसरत को पूरा कराएंगे।

विज्ञापन


वीरू ने अपने मस्तमौला अंदाज में 'अमर उजाला' के सवाल के जवाब में मंगलवार को कहा, 'पिछले सीजन तक हमारे पास भारत के लिए खेलने वाले अक्षर पटेल अकेले क्रिकेटर थे। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि टीम में ज्यादा विदेशी क्रिकेटरों की मौजूदगी भी अब तक हमें आईपीएल खिताब नहीं जिता सकी है। 
विज्ञापन


इस बार हमारी टीम में कप्तान ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, युवराज सिंह, लोकेश राहुल, मनोज तिवारी, करुण नायर, मोहित शर्मा , बरिंदर सरां के रूप में आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे क्रिकेटर हैं जो कि भारत के लिए टेस्ट, वन-डे या टी-20 में खेल रहे हैं या खेल चुके हैं। हमारी टीम ने इन भारतीय क्रिकेटरों पर भरोसा कर आईपीएल के लिए बड़ी रकम खर्च की है कि वे हमारी नैया किनारे लगा खिताब दिलाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, रविचंद्रन अश्विन ने कहा ,'सहवाग, धोनी और युवराज की कप्तानी में खेलने का मेरा अनुभव किंग्स इलेवन, पंजाब के कप्तानी करने में मेरे खासा काम आएगा। हालांकि कप्तानी मेरे लिए कोई नई जिम्मेदारी नहीं है। जब तमिलनाडु को अपनी कप्तानी में विजय हजारे वन-डे ट्रॉफी में खिताब जितवाया तब मैं मात्र 20 बरस का था। तब आईसीएल के कारण कई बड़े क्रिकेटर तमिलनाडु की टीम से हट चुके थे और मेरे लिए खासे मुश्किल हालात थे। युवराज का मेरे करियर में अहम योगदान है क्योंकि मैं जब पहली बार चैलेंजर ट्रॉफी में खेला वह मेरे कप्तान थे। युवी बहुत मौका दिया। अब अपने लंबे अनुभव और विभिन्न कप्तानों की कप्तानी में खेलने से कप्तानी की बारीकियों से भी रूबरू हो चुका हूं। मैं कप्तान के रूप में अपनी जिम्मेदारी से वाकिफ हूं। मैं अपने अनुभव और किंग्स इलेवन, पंजाब टीम में हर किसी को साथ लेकर खिताब जिताने की पुरजोर कोशिश करुंगा।' 

युवी को मैं आज भी एक मैच विनर मानता हूं

yuvraj singh still a match winner player says sehwag
युवराज सिंह

इस मौके पर किंग्स इलेवन पंजाब के डायरेक्टर क्रिकेट ऑपरेशंस सहवाग ने कहा कि टी-20 क्रिकेट का सबसे छोटा फॉर्मेट है और इसमें कोई भी गेंदबाज या बल्लेबाज अकेले दम ही टीम को मैच जिता सकता है। मुझे उम्मीद है कि खासतौर पर हमारे भारतीय क्रिकेटर दिन विशेष हमारी टीम की जीत के नायक बनेंगे। यह हमारी खुशकिस्मती है कि हमने युवराज सिंह को हमने आईपीएल में बेसप्राइज में खरीदा। युवराज सरीखे ऑलराउंडर को मैच विनर मानता हूं। 

एक बॉलर बना सकता है बेहतर रणनीति

yuvraj singh still a match winner player says sehwag
virendra sehwag

युवराज सरीखे हमारे भारतीय ऑलराउंडर यदि हमारी किंग्स इलेवन टीम को आईपीएल में हमारे 14 मैचों में दो भी मैच अपने दम जिता दें तो मैं इसे एक अच्छा प्रदर्शन मानूंगा। मेरा मानना है कि अक्षर पटेल, युवराज, अश्विन और केएल राहुल के रूप में हमारे पास इस समय आईपीएल की सबसे अच्छी टीम है। मेरा मानना है कि गेंदबाज किसी भी टीम के लिए बल्लेबाज की तुलना जीत के लिए बेहतर रणनीति बना सकता है। 

गेंदबाजों ने जीताया था वर्ल्ड कप

yuvraj singh still a match winner player says sehwag
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : file

मैं आपको बता दूं कि मैं बतौर गेंदबाज और ऑलराउंडर भारत के कप्तान कपिल देव और पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान का मुरीद रहा हूं। ये दोनों अपने अपने मुल्क को बतौर गेंदबाज खासतौर पर अपनी रणनीति से वन डे विश्व कप जिता चुके हैं। पाकिस्तान के लिए बतौर कप्तान गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनूस की कामयाबी मेरी इस सोच को और पुख्ता करती है कि गेंदबाज टीम के लिए बतौर कप्तान बढिय़ा रणनीति बनाना जानता है। हमें अश्विन से भी बतौर कप्तान किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बेहतर रणनीति बनाने की उम्मीद है। 

मोहली के अलावा होल्कर में भी मिलेगा समर्थन

yuvraj singh still a match winner player says sehwag
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : file

किंग्स इलेवन पंजाब के सीईओ सतीश मेनन ने कहा, 'हमारा अपने घरेलू मैदान मोहाली के साथ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में तीन मैच खेलने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। हमारी टीम आईपीएल 2018 की अकेली ऐसी टीम है जो कि पिछले संस्करण की तरह इस संस्करण में अपने तीन घरेलू मैच घर से बाहर होल्कर में खेलेगी। हमें इंदौर में क्रिकेट फैंस का पुरजोर समर्थन मिला है और इससे हम अभिभूत हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed