फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj singh slams ton for air india

फॉर्म में लौटा युवराज का बल्ला, ठोक दिया शतक

Mon, 17 Feb 2014 05:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 17 Feb 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh slams ton for air india

पिछले हफ्ते आईपीएल 7 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिकने वाले युवराज सिंह का बल्ला फिर से कमाल दिखाने लग गया है।

विज्ञापन


बाएं हाथ के धाकड़ आलराउंडर युवराज सिंह ने एयर इंडिया के लिए आतिशी पारी खेलते हुए शानदार शतक जमाया।

पूर्व चैंपियन एयर इंडिया और पिछले साल के उप-विजेता इंडिया सिमेंट्स ने बीसीसीआई कॉरपोरेट ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत करते हुए ग्रुप ‘डी’ में उम्दा जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहले युवराज सिंह के 74 गेंदों में 105 रन और उसके बाद पंकज सिंह की शानदार गेंदबाजी से एआई ने वानखेड़े स्टेडियम में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर को 102 रन से हराया। एआई ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 327 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवराज ने विकेटकीपर-बल्लेबाज नमन ओझा के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रन बनाए। युवी ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 12 चौके और पांच छक्के उड़ाए।

इंडिया सिमेंट्स ने अन्य मुकाबले में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को 91 रन से हराया। इंडिया सिमेंट्स ने पहले खेलते हुए 45 ओवर में 9 विकेट पर 240 रन का स्कोर किया जबकि फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया 35.4 ओवर में 149 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed