फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj singh promise, he will hit 6 sixes again

युवराज ने बच्चे से किया वादा, फिर मारुंगा 6 छक्के

Mon, 16 May 2016 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
yuvraj singh promise, he will hit 6 sixes again
- फोटो : getty

2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप जहां इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ड ब्रॉड के एक ओवर में युवराज सिंह ने लगातार 6 छक्के हिट किए थे। दर्शकों के दिलों में वे लम्हा आज भी मौजूद है। युवराज एक ‌बार फिर उसे दोहराना चाहते हैं।

विज्ञापन


जी हां, इस बार आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे युवी ने एक आठ साल के बच्चे से वादा किया है कि वह कारनामा एक बार फिर जरूर दोहराएंगे।

बच्चे ने बताया पूरा वाकया, क्या बोले थे युवी

yuvraj singh promise, he will hit 6 sixes again

रविवार शाम किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मोहाली में हुए मुकाबले में वह बच्चा दर्शकों के बीच बैठा था। मोहाली में हुए इस मुकाबले में युवी ने 3 चौके और 3 छक्के हिट किए थे और टीम की जीत में अहम योगदान निभाया था।

इस मैच में कैंसर पीड़ित 7 से 8 साल की उम्र के 17 बच्चे स्टेडियम आए थे। उन्हीं बच्चों में से एक बच्चे के साथ युवी ने वादा किया था।

पत्रकारों से बातचीत में उस बच्चे ने कहा कि उन्हें सुरेश रैना और युवराज सिंह की बल्लेबाजी बहुत पसंद है। जब उसने एक दिन युवराज से 6 छक्कों मारने वाली बात कही तो युवी ने उन्हें कहा, "अगर तुम प्रार्थना करो तो मैं एक बार फिर 6 गेंदों में 6 छक्के लगाऊंगा।"

यह बच्चा जब 18 महीने का था तब से कैंसर पीड़ित है। गौरतलब है कि 2011 के वर्ल्ड कप के बाद युवराज सिंह को खुद में कैंसर की बीमारी का पता लगा था। विदेश जाकर उन्होंने इसका इलाज भी करवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed