Video: 'सिक्सर किंग' ने दिखाई दरियादिली, 11 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे के पिता को दी खास सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के सिक्सर किंग्स के नाम से मशहूर विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह के चाहने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। वह एक समय में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाजों मे शुमार थे, लेकिन लंबे समय से उनका बल्ला खामोश चल रहा है। यहीं वजह है कि टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें सबसे कम प्राइस 2 करोड़ में खरीदा है। आईपीएल के 11वें सीजन में भी वो अपने क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन के अब तक खेले गए कुल 7 मैचों में केवल 64 रन ही बना पाए हैं।
बता दें कि युवराज टीम इंडिया के उस टीम का हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड में जीत हासिल की थी। मगर इस सबसे इतर युवराज सिंह एक अच्छे इंसान हैं। वह 'यू केन विन' नाम से एक संस्था चलाते हैं, जो कैंसर पीड़ितों को मदद करती है। हाल ही में युवराज ने आईपीएल मैच के दौरान एक 11 साल के यंग फैंन रॉकी से मिले, जो कैंसर से पीड़ित हैं।उन्होंने रॉकी के साथ काफी देर तक बातचीत की।
बता दें कि रॉकी युवराज का बड़ा फैन है। रॉकी और युवराज सिंह के बात के दौरान का फोटो किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। किंग्स इलेवन पंजाब ने ट्वीट करते हुए लिखा, '11 साल के कैंसर पीड़ित रॉकी अपने आइडियल सुवराज सिंह से मिले और उनके साथ कुछ समय व्यतीत किया।' इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने भी ट्वीट करके रॉकी को जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना की।
11 year old Rocky, who's suffering from cancer met with his idol @YUVSTRONG12 who spent some time with the young champ.
Here's wishing him a speedy recovery.#LivePunjabiPlayPunjabi #KXIP #VIVOIPL #KingsXIPunjab pic.twitter.com/bZejC0daDr — Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) May 10, 2018
इस पोस्ट पर अक फैंस ने कहा, 'इसलिए वह (युवराज) मेरे जिंदगी के हीरो हैं।'
This y he is hero in my life
— 💙MI Forever 🔥 Bleed blues 💙 (@ramyasuresh4510) May 10, 2018
एक यूजर ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओगे रॉकी। तुम्हारे लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हूं।'
Get well soon rocky praying for you 🙏
— navi (@bossygirl2012) May 10, 2018
एक ने लिखा, 'इसी कारण से वह एक लिजेंड हैं।'
legend for a reason
— Aman (@guyawesome7298) May 10, 2018
एक यूजर ने लिखा, 'भगवान इस छोटे बच्चे को जल्दी से जल्दी ठीक कर दें। यही प्रार्थना है।
May God grant this little champ the speediest recovery. Prayers & wishes 🙏🙏
— Aditya (@adityakumaryuv) May 10, 2018
वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'इस लड़के को कुछ नहीं होगा। भगवान का आशीर्वाद है।'
Nothing will happen to that boy. God bless him
— Subi (@Subi79048390) May 10, 2018
मालूम हो कि युवराज सिंह खुद भी कैंसर के शिकार रह चुके हैं। इसलिए वह चीजों के अच्छी तरह से समझते होंगे। शायद इसी वजह से वह इस वीडियो में रॉकी के पिता को कुछ खास सलाह दे रहे हैं।
देखें वीडियोः-
Rocky's father speaks about how @YUVSTRONG12 met and spent time with the young champ, bringing a smile to the young kid's face.
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) May 13, 2018
Here's wishing him a speedy and quick recovery.#LivePunjabiPlayPunjabi #KXIP #VIVOIPL #KingsXIPunjab pic.twitter.com/rAygBgcSDP