फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj singh donated Rs 50 lakh to pm cares fund in fight against coronavirus pandemic

Covid19: युवराज ने की 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 9 मिनट के प्रकाश पर्व में दीये भी जलाए

Mon, 06 Apr 2020 04:10 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 06 Apr 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
Yuvraj singh donated Rs 50 lakh to pm cares fund in fight against coronavirus pandemic
युवराज सिंह - फोटो : social Media

भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह भी कोरोना से जंग में मदद के लिए आगे आए। रविवार को उन्होंने भी राहत कोष में 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की जानकारी दी। पूर्व ऑलराउंडर ने लोगों से कोरोना का खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की अपील की। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीये/मोमबत्ती जलाने की अपील को अपना समर्थन दिया। युवराज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हम जब एकजुट होते हैं तब हम मजबूत होते हैं। मैं आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिए मोमबत्ती जलाऊंगा। क्या आप मेरे साथ हैं? 
विज्ञापन

 



इसके बाद युवी ने लिखा, 'एकजुटता के इस महान दिन पर, मैं पीएम केयर्स फंड में 50 लाख रुपये की मदद करता हूं। आप भी अपनी तरफ से मदद कीजिए।'

बता दें कि युवराज से पहले कई अन्य भारतीय क्रिकेटर, स्टार खिलाड़ी और खेल संघों ने भी अपनी तरफ से राहत कोष में आर्थिक सहायता दी है। 

कई खिलाड़ियों ने भी आर्थिक मदद की है

  • भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर ने 27 मार्च को 50 लाख रुपए देने की घोषणा की।
  • बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 50 लाख रुपये का चावल दिया है।
  • रोहित शर्मा ने 80 लाख रुपये दान किए थे। इनमें उन्होंने 45 लाख पीएम केयर्स फंड और 25 लाख सीएम रिलीफ फंड (महाराष्ट्र), पांच लाख फीडिंग इंडिया और पांच लाख डॉग्स की मदद के लिए दान दिए। 
  • विराट कोहली, अनिल कुंबले और शिखर धवन ने गुप्त दान किया है, उन्होंने कितनी राशि दान की है, इसके बारे में खुलासा नहीं किया है।
  • टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने सवा करोड़ रुपये जुटाए।
  • सुरेशा रैना ने केंद्र और राज्य सरकार को मिलाकर 52 लाख दिए।
  • अजिंक्य रहाणे ने 10, ईशान किशन ने 20, सौरभ तिवारी ने डेढ़ लाख राहत कोष में दिए।
  • रियो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये दान दिए।
  • गोल्फर अनिर्बन लाहिरी ने सात लाख रुपये दिए।
  • दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम अपने एक महीने की तनख्वाह देंगी।
  • इरफान और युसूफ पठान ने 4000 मास्क बांटे।
  • युवा क्रिकेटर ईशान पोरेल ने 50 हजार की मदद की है।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने चार लाख रुपये दिए है।
  • निशानेबाज अपूर्वी चंदेला ने पांच लाख रुपये दिए।
  • भारत की स्टार महिला क्रिकेटर मिताली राज ने दस लाख रुपये की मदद की।
  • 16 वर्षीय महिला क्रिकेटर ऋचा घोष ने 1 लाख रुपये की मदद की।
  • युवा धाविका हिमा दास ने असम सरकार की मदद के लिए एक माह की सैलरी दी।
  • पहलवान बजरंग पूनिया भी अपने छह माह की सैलरी हरियाणा सरकार को दे चुके।
  • भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने सांसद ऋण निधि से एक करोड़ रुपये जारी किए, पूर्व भारतीय ओपनर अपनी दो महीने की सैलरी भी केंद्रीय राहत कोष में देगे।
  • टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ने 1.25 लाख रुपये दिए हैं।
  • पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया सिक्किम में महामारी से जूझ रहे प्रवासी श्रमिकों को देंगे छत।
  • शूूटर मनु भाकर और महिला क्रिकेटर पूनम यादव ने भी आज 1-1 लाख रुपये दिए।
  • कर्नाटक क्रिकेट संघ ने 29 मार्च को 1 करोड़ रुपये दिए।
  • बंगाल क्रिकेट संघ, मुंबई क्रिकेट संघ और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने भी मदद दी है।
  • 760 करोड़ की संपत्ति वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक किसी भी तरह की आर्थिक सहायता की जानकारी नहीं दी है।

BCCI ने दिए 51 करोड़

दुनिया के सबसे अमीर और शक्तिशाली क्रिकेट बोर्ड BCCI ने 28 मार्च को 51 करोड़ रूपये का दान दिया था। कर्नाटक क्रिकेट संघ ने 29 मार्च को 1 करोड़ रुपये दिए। इनके अलावा कुछ अन्य राज्य संघों जैसे बंगाल क्रिकेट संघ, मुंबई क्रिकेट संघ और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने भी मदद दी है।

हॉकी इंडिया ने दिए एक करोड़

भारतीय हॉकी की प्रमुख इकाई 'हॉकी इंडिया' ने दो बार में कुल एक करोड़ रुपये (पहले 25 और फिर बाद में अतिरिक्त 75 लाख) की आर्थिक मदद की है। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ियों और खेल संघों ने भी अपनी-अपनी तरफ से पीएम केयर्स फंड में आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed