{"_id":"579b319d4f1c1b356521e8d3","slug":"yuvraj-singh-and-hazel-keech-may-marry-in-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवराज की जिंदगी में आएगी रौनक, जल्द बनेंगे दूल्हा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवराज की जिंदगी में आएगी रौनक, जल्द बनेंगे दूल्हा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 29 Jul 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल टीम इंडिया के स्टार फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह पिता बने। अब एक और क्रिकेटर की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।
स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह जल्द ही शादी करने वाले हैं। खबर है कि युवराज इस साल दिसंबर में दूल्हा बन जाएंगे। युवराज ने फिल्म एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ पिछले साल नवंबर में सगाई की थी। यह सगाई बाली में हुई थी।
युवी ने हरभजन की शादी के बाद अपनी और हेजल की सगाई की घोषणा की थी। पिछले कुछ महीनों में भज्जी, रोहित शर्मा, रविंद्र जड़ेजा, मोहित शर्मा और वरुण ऐरॉन जैसे कई क्रिकेटर शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

yuvraj singh
- फोटो : instagram
दोनों के दोस्तों को काफी लंबे टाइम से इंतजार था कि यह शादी कब होगी। लगता है अब उनका इंतजार खत्म होने को है। यह जोड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। हेजल के लाइफ में आने के बाद ही युवराज ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।
युवराज पिछले साल दिसंबर में शादी करना चाहते थे। युवराज सिंह 12 दिसंबर को शादी कर सकते हैं क्योंकि वो 12 को अपने लिए काफी लक मानते हैं। उनका जन्मदिन भी 12 दिसंबर को ही आता है।
युवराज पिछले साल दिसंबर में शादी करना चाहते थे। युवराज सिंह 12 दिसंबर को शादी कर सकते हैं क्योंकि वो 12 को अपने लिए काफी लक मानते हैं। उनका जन्मदिन भी 12 दिसंबर को ही आता है।