{"_id":"693acc268b17512b8e03ca8e","slug":"yuvraj-singh-and-harmanpreet-kaur-had-stadium-stands-named-after-them-at-the-mullanpur-new-chandigarh-2025-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: मुल्लांपुर में युवराज-हरमनप्रीत के नाम पर स्टैंड का अनावरण, पंजाब के मुख्यमंत्री मान भी रहे मौजूद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: मुल्लांपुर में युवराज-हरमनप्रीत के नाम पर स्टैंड का अनावरण, पंजाब के मुख्यमंत्री मान भी रहे मौजूद
Thu, 11 Dec 2025 07:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Dec 2025 07:20 PM IST
सार
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बड़ा सम्मान मिला है। इन दोनों के नाम पर मुल्लांपुर में स्टैंड्स का नाम रखा गया है।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच के से पहले न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर बने स्टैंड का अनावरण किया गया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। युवराज ने 2011 वनडे विश्व कप में भारत को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, जबकि भारतीय महिला टीम ने इस साल हरमनप्रीत की कप्तानी में पहली बार वनडे विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
विज्ञापन
महिला विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों का सम्मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान महिला वनडे विश्व कप जीतने वाले भारतीय टीम के सदस्यों का सम्मान भी किया। इस दौरान हरमनप्रीत, अमनजोत कौर और हरलीन देओल अपने परिवार के सदस्य और सहायक स्टाफ के साथ मैदान पर मौजूद थे। मुल्लांपुर के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन हो रहा है। इस मैदान पर अब तक सिर्फ आईपीएल के मुकाबले खेले गए हैं।

LIVE from Mullanpur Stadium, Mohali on the occasion of honouring the Punjabi women players of the Indian women’s cricket team that won the Cricket World Cup, and the inauguration of the stand named after Yuvraj Singh and Harmanpreet. https://t.co/WfJZvq7Sd0
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 11, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
युवराज ने की गंभीर से मुलाकात
युवराज की मुलाकात मुख्य कोच गौतम गंभीर से भी हुई और दोनों ने दोबारा मिलने पर कुछ खुशनुमा पल साझा किए। गंभीर और युवराज अपने खेल करियर के दौरान भारत की कई यादगार जीतों का हिस्सा रहे हैं। दोनों ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले पुरुष टी20 विश्व कप में भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और फिर 2011 वनडे विश्व कप की खिताबी जीत के हीरे रहे थे। युवराज इस दौरान टीम के अन्य सदस्यों से भी मिले।

भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच के लिए एकादश में तीन बदलाव किए हैं।