फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'भारत और पाकिस्तान का एक-दूसरे के खिलाफ खेलना क्रिकेट के लिए अच्छा'

Tue, 11 Feb 2020 10:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 11 Feb 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh and Afridi says cricket matches between ind vs pak will be better for the game 
भारत vs पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के खिलाफ द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला में जितना अधिक खेलेंगी इस खेल का उतना अधिक भला होगा।


 

Yuvraj Singh and Afridi says cricket matches between ind vs pak will be better for the game 
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Cricket World Cup twitter

युवराज और पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला शाहिद अफरीदी का मानना है कि दोनों देश अगर आपस में खेलते हैं तो यह क्रिकेट के लिए अच्छा होगा। युवराज ने स्पोर्ट्स360 से कहा, 'मुझे पाकिस्तान के खिलाफ 2004, 2006 और 2008 में द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने के बारे में याद है। इन दिनों दोनों देशों के बीच ज्यादा क्रिकेट नहीं होता। लेकिन ये चीजें हमारे हाथ में नहीं है।'

Yuvraj Singh and Afridi says cricket matches between ind vs pak will be better for the game 
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा, 'हम खेल से लगाव के कारण क्रिकेट खेलते हैं। हम खुद यह तय नहीं कर सकते कि किस देश के खिलाफ खेलना है। मैं हालांकि यह कह सकता हूं कि भारत और पाकिस्तान एक दूसरे से अधिक खेलेंगे तो यह क्रिकेट के लिए अच्छा होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh and Afridi says cricket matches between ind vs pak will be better for the game 
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

युवराज और अफरीदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन दोनों फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग में खेलते हैं। अफरीदी ने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच श्रृंखला हुई तो यह एशेज से बड़ी श्रृंखला होगी। हमें हालांकि ऐसा मौका नहीं मिलता है। हम लोगों के खेल के प्रति प्यार के बीच में राजनीति को लेते आते हैं।'

विज्ञापन
Yuvraj Singh and Afridi says cricket matches between ind vs pak will be better for the game 
भारत vs पाकिस्तान - फोटो : social media

दोनों देश आईसीसी के टूर्नामेंटों में एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं लेकिन 2013 के बाद से कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं हुई है। दोनों देशों के बीच आखिरी टेस्ट श्रृंखला 2008 में खेली गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed