{"_id":"5ebae3b18ebc3e908644e668","slug":"yuvraj-questioned-batting-coach-rathore-s-ability-to-guide-t20-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवराज ने बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ की क्षमता पर उठाया सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवराज ने बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ की क्षमता पर उठाया सवाल
Tue, 12 May 2020 11:28 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 12 May 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ की टी-20 प्रारूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर पाने की क्षमता पर सवाल उठाया। राठौड़ को पिछले साल संजय बांगड़ की जगह बल्लेबाजी कोच बनाया गया है।
विज्ञापन
भारत की 2007 टी-20 विश्व कप और 2011 विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा रहे युवराज ने कहा कि राठौड़ मेरा दोस्त है। क्या आपको लगता है कि वह टी-20 खिलाड़ियों की मदद कर सकता है। उसने उस स्तर पर क्रिकेट खेली ही नहीं है।
विज्ञापन
राठौड़ ने भारत के लिए 1996 से 1997 के बीच छह टेस्ट और सात वन-डे खेले हैं। युवराज ने कहा कि अलग अलग खिलाड़ियों के साथ अलग तरीके से पेश आना पड़ता है । उन्होंने कहा कि मैं कोच होता तो जसप्रीत बुमराह को रात नौ बजे गुडनाइट बोल देता और हार्दिक पंड्या को रात दस बजे ड्रिंक्स के लिए बाहर ले जाता।
विज्ञापन
अलग अलग लोगों से अलग अलग तरीके से पेश आना पड़ता है। उन्होंने परोक्ष रूप से भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री को भी ओड़े हाथों लेते हुए कहा कि मौजूदा खिलाड़ियों के पास सलाह देने के लिए कोई नहीं है। यह पूछने पर कि क्या यह शास्त्री का काम नहीं है, उन्होंने कहा कि पता नहीं रवि यह कर रहे हैं या नहीं लेकिन शायद उसके पास दूसरे भी काम है।