फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj and ishant will be auction in ipl 2016

आईपीएल नीलामी में युवी और इशांत भी होंगे

Sun, 31 Jan 2016 03:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 31 Jan 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
yuvraj and ishant will be auction in ipl 2016

ऑलराउंडर युवराज सिंह, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन सहित आठ मर्की खिलाड़ी बंगलूरू में छह फरवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी में शामिल होंगे।

विज्ञापन


टी-20 लीग की इस नीलामी में कुल 351 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इनमें ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेल चुके29 खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

पिछले सीजन में 16 करोड़ रुपये की भारी रकम हासिल करने वाले युवराज सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स ने नौवें सीजन के लिए मुक्त कर दिया है।

युवराज ने आठवें संस्करण के लिए डेयरडेविल्स के लिए 14 मैच खेले थे और 19 की औसत से 248 रन बनाए थे। आठवें सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर 57 का रहा था।

तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी सनराइजर्स हैदराबाद ने मुक्त कर दिया है। पिछले सीजन में उन्होंने चार मैचों में एक विकेट लिया था।
 

ये होंगे आठ मर्की खिलाड़ी
युवराज सिंह, इशांत शर्मा, शेन वाटसन, ऐरोन फिंच, डेल स्टेन, ड्वेन स्मिथ, मार्टिन गुप्टिल और केविन पीटरसन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed