फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2016: Yusuf Pathan rebukes Sunil Gavaskars jibe at Royal Challengers Bangalores popatwadi attack

युसूफ ने किया विराट कोहली एंड कंपनी का बचाव

Wed, 04 May 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
IPL 2016: Yusuf Pathan rebukes Sunil Gavaskars jibe at Royal Challengers Bangalores popatwadi attack
- फोटो : pti

आक्रामक बल्लेबाजी से केकेआर की जीत सुनिश्चित करने वाले बल्लेबाज यूसुफ पठान पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर की इस बात से सहमत नहीं हैं आरसीबी का गेंदबाजी आक्रमण पोपटवाडी (हल्का) है। गावस्कर ने हाल ही में एक चर्चा के दौरान आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण को पोपटवाडी अटैक कहा था।

विज्ञापन


पठान ने कहा कि जब टीमें आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में खेल रही हों तो किसी बल्लेबाजी या गेंदबाजी आक्रमण को पोपटवाडी आक्रमण नहीं कहा जाना चाहिए। पठान ने कहा कि यह उनका नजरिया था लेकिन आप वरुण ऐरोन या शेन वाटसन को देखें दोनों ने अपने गेंदबाजी कौशल से अपने-अपने देशों की नुमाइंदगी की है। यूसुफ ने कहा कि जब आरसीबी की गेंदबाजी क्लिक करना शुरू कर देगी तो यह टीम एक अलग ही टीम बन जाएगी।

विज्ञापन

गंभीर की कप्तानी भी कही दिल की बात

IPL 2016: Yusuf Pathan rebukes Sunil Gavaskars jibe at Royal Challengers Bangalores popatwadi attack

गौतम गंभीर की कप्तानी पर कहा कि वह बहुत अच्छे कप्तान हैं और अपने खिलाड़ियों पर भरोसा और समर्थन करते हैं चाहे प्रदर्शन अच्छा हो या खराब। हार हालात में अपने खिलाड़ियों पर भरोसा और समर्थन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। यूसुफ ने कहा कि हमारी टीम में एक बात अच्छी है कि यदि हमारा शीर्ष क्रम नहीं भी चलता तो मध्यक्रम जिम्मेदारी संभालता है जैसा हमने आरसीबी के खिलाफ किया।

केकेआर के नए प्रमुख प्रशिक्षक दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस के बारे में कहा कि उन्होंने केकेआर के लिए काफी खेला भी है। वह खिलाड़ियों की क्षमता के हिसाब से सही निर्णय लेते हैं। टीम में चार कोच है कैलिस, साइमन कैटिच (सहायक प्रशिक्षक), वसीम अकरम (गेंदबाजी कोच, मेंटर) और डब्ल्यूवी रामन (बल्लेबाजी सलाहकार) सभी मिलकर काम कर रहे हैं और उसका अच्छा नतीजा मिल रहा है।

यूसुफ पठान ने कहा कि पांचवें विकेट पर आंद्रे रसेल के साथ उनकी 96 रनों की साझेदारी अहम रही। यूसुफ ने हमारी साझेदारी की शुरुआत में रसेल ने आक्रामक रुख अपनाया और मैंने पारी को जमाया जिससे हम मजबूत साझेदारी कर सके। उसके बाद हमारे लिए लक्ष्य बड़ा नहीं रह गया। हमारा स्कोर चार विकेट पर 69 रन हो गया था तब हमने विकेट पर टिकने और अपने शॉट खेलने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed