{"_id":"58e2861b4f1c1b4a3e5b5501","slug":"yusuf-pathan-is-aiming-to-return-in-team-india-through-ipl-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL के जरिए टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है KKR का यह खिलाड़ी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के जरिए टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है KKR का यह खिलाड़ी
amarujala.com-Presented By: नवीन चौहान
Updated Wed, 05 Apr 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
युसूफ पठान
भारतीय टीम में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहे अनुभवी ऑलराउंडर यूसुफ पठान को आगामी आईपीएल से बड़ी उम्मीद है। यूसुफ को भारतीय टीम से बाहर हुए पांच साल से अधिक समय हो गया है। पठान ने कहा कि जिस ब्रांड की क्रिकेट मैंने खेली है उसमें मेरा एकमात्र मकसद भारतीय टीम में वापसी करने का रहा है। आईपीएल टी-20 लीग एक ऐसा मंच है जहां मैं अपने आपको साबित कर सकता हूं।
विज्ञापन
Trending Videos
टीम इंडिया से पांच साल से हैं बाहर
युसुफ पठान
- फोटो : BCCI
तीन बार आईपीएल विजेता टीम के हिस्सा रहे यूसुफ ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में वापसी उनका एकमात्र लक्ष्य है। बात उपलब्ध अवसरों को भुनाने की है। अपने वनडे पदार्पण के बारे में उन्होंने कहा कि 2008 में आईपीएल विजेता राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए किए प्रदर्शन से उन्हें बड़ी मदद मिली। दरअसल आईपीएल के पहले सीजन से मैंने अपने कैरियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2011 में विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे यूसुफ ने कहा कि मुझे यकीन है कि हम सभी के लिए कुछ नया जरूर होने वाला है। यूसुफ ने भारतीय टीम के पिछली बार मार्च 2012 में खेला था।