फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yusuf pathan and irfan pathan fight between wlc match goes viral see video

Yusuf-Irfan: पहले बड़े भाई यूसुफ पर किया गुस्सा, अब जताया प्यार; सामने आया पठान भाईयों की नोंकझोंक का वीडियो

Thu, 11 Jul 2024 07:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 11 Jul 2024 07:57 PM IST
सार

दरअसल, यह घटना 19वें ओवर की पहली गेंद पर हुई जब इरफान पठान ने डेल स्टेन की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। गेंद सुरक्षित रूप से दो फील्डरों के बीच गिरी, इरफान और यूसुफ ने कुछ रन चुराने की कोशिश की। इरफान दूसरे रन के लिए अड़े हुए थे, यूसुफ ने शुरू में सहमति जताई लेकिन कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद उन्होंने रुकने का फैसला किया।

विज्ञापन
yusuf pathan and irfan pathan fight between wlc match goes viral see video
इरफान-यूसुफ - फोटो : twitter

विस्तार

इंग्लैंड में जारी विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स लीग धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ रही है। बुधवार को दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस से हार के बाद भी इंडिया चैंपियंस सेमीफाइनल में पहुंच गई। इस मैच में भारत के दो दिग्गज इरफान पठान और यूसुफ पठान आपस में भिड़ गए। इस नोकझोंक के बाद दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते और माथे पर किस करते देखा गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

रनआउट होने के बाद बड़े भाई पर भड़के इरफान
दरअसल, यह घटना 19वें ओवर की पहली गेंद पर हुई जब इरफान पठान ने डेल स्टेन की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। गेंद सुरक्षित रूप से दो फील्डरों के बीच गिरी, इरफान और यूसुफ ने कुछ रन चुराने की कोशिश की। इरफान दूसरे रन के लिए अड़े हुए थे, यूसुफ ने शुरू में सहमति जताई लेकिन कुछ कदम आगे बढ़ने के बाद उन्होंने रुकने का फैसला किया। हालांकि, इरफान क्रीज के बाहर ही रह गए जिसका फायदा स्टेन ने उठाया और उन्हें रन आउट कर दिया। यूसुफ की इस बात से इरफान बहुत नाराज हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पठान भाईयों के बीच खत्म हुआ विवाद
मैच खत्म होने के बाद इरफान पठान को उनकी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने यूसुफ पठान से माफी मांगी। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों भाईयों को एक-दूसरे के गले लगते देखा जा रहा है। वहीं, इरफान अपने बड़े भाई यूसुफ के माथे पर किस करते दिख रहे हैं। उनके इस कारनामे ने फैंस का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed