{"_id":"5ccf0395bdec22077559330c","slug":"younis-khan-denies-to-coach-of-under-19-cricket-team-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिस खान ने पाकिस्तान की अंडर-19 टीम का कोच बनने से किया इनकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यूनिस खान ने पाकिस्तान की अंडर-19 टीम का कोच बनने से किया इनकार
Sun, 05 May 2019 09:09 PM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 05 May 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
-
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने देश की अंडर-19 क्रिकेट टीम का कोच बनने के पीसीबी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। पीसीबी बीसीसीआई के पदचिह्नों पर चलना चाहता था जिसने राहुल द्रविड को अंडर-19 और भारत ए टीम का कोच बनाया है।
विज्ञापन
द्रविड की देखरेख में जूनियर क्रिकेटरों को राष्ट्रीय टीम के लिए तैयार करने का प्रयोग भारत में काफी सफल रहा है। यूनिस अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच के साथ मुख्य चयनकर्ता भी बनना चाहते थे लेकिन हितों के टकराव के कारण पीसीबी ने उन्हें यह छूट नहीं दी।
विज्ञापन
पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया, 'हम किसी छोटे नाम की जगह लंबे समय के लिए किसी बड़े खिलाड़ी को जूनियर टीम के साथ जोड़ना चाहते थे। ऐसे लग रहा कि यूनिस पीसीबी के लिए काम नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने यह साफ किया था कि नतीजे के लिए उन्हें पूरी आजादी चाहिए।' यूनिस ने 2017 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अलविदा कहा था। वह टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन