फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2019: युवाओं ने जमकर बिखेरा इस साल क्रिकेट की पिच पर अपने हुनर का जलवा

Tue, 31 Dec 2019 12:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 31 Dec 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Young Cricketers Shine in 2019 Mayank Deepak Chahar and Others achieve Milestones
क्रिकेट के मैदान पर छाए ये युवा खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में युवा क्रिकेटरों ने मैदान पर जमकर अपना जलवा बिखेरा। कई रिकॉर्ड तोड़े और कई रिकॉर्ड बनाए। 22 गज की पट्टी पर युवाओं ने गेंद और बल्ले से खूब धमाल किया है। युवाओं ने अहम जिम्मेदारियां संभाली और अपनी टीम की सफलता के लिए खुद को मैदान पर झोंक दिया। उन्होंने अपने पर जताए भरोसे को कायम रखा और लगातार मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन करते रहें। आइए जानते हैं उन युवाओं के बारे में जिन्होंने क्रिकेट की पिच पर अपने हुनर का जलवा बिखेरा है।
Young Cricketers Shine in 2019 Mayank Deepak Chahar and Others achieve Milestones
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

बेमिसाल मयंक

इस साल भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में एक नई सलामी जोड़ी मिली। मयंक अग्रवाल ने लगातार दो मैचों में दोहरा शतक लगा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ा। वह सबसे कम पारियों में दो दोहरे शतक जड़ने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने 12 पारियों में ऐसा किया जबकि ब्रैडमैन ने इसके लिए 13 पारियां ली थी। यह रिकॉर्ड भारत विनोद कांबली (5 पारियों) के नाम है। मयंक दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण किया था। दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मयंक के बल्ले ने खूब रन बनाए।

Young Cricketers Shine in 2019 Mayank Deepak Chahar and Others achieve Milestones
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया

चाहर ने तोड़ा मेंडिस रिकॉर्ड

टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने टी-20 में श्रीलंका के अंजता मेंडिस का सात साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 में 3.2 ओवर में सात रन देकर हैट्रिक सहित छह विकेट झटके। यह इस छोटे प्रारूप में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। मेंडिस ने 2012 में आठ रन देकर छह विकेट लिए थे। यही नहीं 27 वर्षीय दीपक टी-20 में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय और कुल नौवें गेंदबाज बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Young Cricketers Shine in 2019 Mayank Deepak Chahar and Others achieve Milestones
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

कैप्टन कोहली से आगे निकले कप्तान गिल

शुभमन गिल देवधर ट्रॉफी के फाइनल में किसी टीम की अगुआई करने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए। इंडिया सी की कप्तानी संभालने 20 साल 57 दिन के गिल ने विराट कोहली का दस साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने 2009-10 में 21 साल 124 दिन की उम्र में नॉर्थ जोन की तरफ से कप्तानी का जिम्मा संभाला था।

विज्ञापन
Young Cricketers Shine in 2019 Mayank Deepak Chahar and Others achieve Milestones
रहकीम कॉनर्वाल - फोटो : सोशल मीडिया

140 किलो के कॉनर्वाल सबसे वजनी क्रिकेटर

वेस्टइंडीज के 140 किग्रा के रहकीम कॉनर्वाल दुनिया के सबसे वजनी क्रिकेटर बने। उन्होंने अगस्त में भारत के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया। इस ऑफ स्पिनर ने चेतेश्वर पुजारा को अपना पहला शिकार बनाया और मैच में तीन विकेट लिए। रहकीम ने ऑस्ट्रेलिया के वारविक आर्मस्ट्रांग का 115 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। आर्मस्ट्रांग ने 1902 में जब पदार्पण किया था तो उनका वजन 133-139 था। रहकीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने दूसरे मैच में पहली पारी में सात विकेट सहित कुल दस विकेट झटके। 26 साल के रहकीम की लंबाई छह फीट छह इंच है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed