{"_id":"601424ea8ebc3e54260e60a0","slug":"you-need-to-best-ball-against-virat-endure-highs-and-lows-of-100-tests-thorpe-on-root","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvsENG: इंग्लैंड ने विराट के लिए बनाई खास रणनीति, कोच थोर्प ने रूट की तारीफ में पढ़े कसीदे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsENG: इंग्लैंड ने विराट के लिए बनाई खास रणनीति, कोच थोर्प ने रूट की तारीफ में पढ़े कसीदे
Fri, 29 Jan 2021 08:40 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 29 Jan 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच फरवरी से चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच ग्राहम थोर्प ने भारतीय टीम और उसके कप्तान विराट कोहली को दबाव में रखने के लिए खास रणनीति बनाई है। थोर्प ने कहा है कि अगर उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को दबाव में रखना है तो उनके गेंदबाजों को लगातार अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हमारे गेंदबाजी आक्रमण के लिये यह महत्वपूर्ण होगा कि वे जितना संभव हो उतनी सर्वश्रेष्ठ गेंदें करें। मुझे नहीं लगता कि हमें अपने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों से इससे अधिक उम्मीद करनी चाहिए। हमें अच्छा स्कोर बनाने की जरूरत है और फिर भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में लाना हमारे लिये महत्वपूर्ण होगा।'
विज्ञापन
वही्, जब थोर्प से पूछा गया कि क्या जेम्स एंडरसन की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण ने भारतीय कप्तान के लिए कोई खास रणनीति बनाई है, तो उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि वह बेहतरीन खिलाड़ी है और पिछले कई वर्षों से उसने यह दिखाया है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम घरेलू परिस्थितियों की अच्छी समझ रखता है और विराट उनमें से एक है।'
विज्ञापन
चेन्नई में अपने 100वें टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे जो रूट
उधर, अपने 100वें टेस्ट मैच की दहलीज पर खड़े कप्तान जो रूट की उपलब्धि को लेकर भी थोर्प ने बहुत सारी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इतने लंबे करियर की उतार-चढ़ावों के दौरान उनकी हास्य की भावना ने बहुत मदद पहुंचाई।
उन्होंने कहा कि जब आप इसकी लंबी अवधि पर गौर करते हो तो वह वास्तव में बड़ी उपलब्धि है। मुझे लगता है कि इतनी अधिक क्रिकेट खेलने के लिए हास्य की अच्छी भावना की भी जरूरत होती है।' बता दें कि 2012 में नागपुर में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रूट पांच फरवरी को चेन्नई में अपने 100वें टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे।
टीम के साथ कब जुड़ेंगे बेयरस्टो?
वहीं, इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच ग्राहम थोर्प ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो पहले टेस्ट के बाद स्क्वॉड के साथ जुड़ जाएंगे। हालांकि, वह तीसरे व चौथे मैच में ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं, जैसा कि पहले बताया गया है। दरअसल, बेयरस्टो को चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए आराम दिया गया था। इंग्लैंड क्रिकेट के इस फैसले की कई पूर्व खिलाड़ियों ने जमकर आलोचना की थी।