फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yasir Shah suspended for three months

भारत के खिलाफ 'महामुकाबले' से पहले पाक को लगा झटका

Mon, 08 Feb 2016 12:33 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:33 PM IST
विज्ञापन
Yasir Shah suspended for three months

इसी महीने के अंत में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले अहम मुकाबले से पहले ही पाक टीम को जोर का झटका लगा है। इस गेंदबाज को पाक टीम की फिरकी आक्रमण का खास हथियार माना जा रहा था।

विज्ञापन


पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह पर आईसीसी ने नियमों का उल्लंघन किए जाने के कारण अगले 3 महीने के लिए सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों से भाग लेने से निलंबित कर दिया है। डोप टेस्ट में फेल होने की वजह से उन्हें निलंबन झेलना पड़ रहा है। उनके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ क्लोरटालिडोन पाया गया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सख्त तेवर दिखाते हुए यह प्रतिबंध लगाया। आईसीसी की डोपिंगरोधी संहिता के अनुच्छेद 2.1 के तहत यासिर पर ये प्रतिबंध लगा है। इस निलंबन के कारण वह मार्च तक क्रिकेट से दूर रहेंगे जिस कारण वह कई अहम मुकाबले टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यासिर ने सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने का बनाया था रिकॉर्ड

Yasir Shah suspended for three months

इस प्रतिबंध के कारण लेग स्पिनर यासिर शाह इस महीने बांग्लादेश में होने वाली एशिया कप और फिर भारत में खेली जाने वाली टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेंगे। एशिया कप में 27 को भारत और पाक के बीच कांटे की टक्कर होगी लेकिन उनका यह खास गेंदबाज मैच में नहीं होगा। उन पर ये प्रतिबंध 27 दिसंबर 2015 से लागू माना जाएगा और 27 मार्च तक रहेगा।

साथ ही वह इस समय खेली जा रही पहली पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से भी बाहर हो गए हैं। भले ही मार्च में प्रतिबंध खत्म हो गया हो, लेकिन मैदान पर उनकी वापसी जून से पहले नहीं हो सकती। जून में पाक टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है।

यासिर पर प्रतिबंध पाकिस्तान के अभियान के लिए तगड़ा झटका है क्योंकि वह इन दिनों जोरदार फॉर्म में थे। यासिर पिछले साल टेस्ट मैचों में सबसे तेज 50 विकेट हासिल करने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज हैं।

पिछले साल 13 नवंबर को यासिर का सैंपल लिया गया था जिन्होंने अबू धाबी में इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। उनके सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ क्लोरटालिडोन पाया गया था। क्लोरटालिडोन का प्रयोग हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed