फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yasir shah is trouble for dope

पाक क्रिकेटर डोप टेस्ट में फेल, क्रिकेट से निलंबित

Mon, 28 Dec 2015 11:04 AM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
yasir shah is trouble for dope

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज यासिर शाह को पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान डोप परीक्षण में असफल रहने की वजह से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। आईसीसी ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, "पाकिस्तान के गेंदबाज यासिर शाह को आईसीसी डोपिंग रोधी संहिता के तहत डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।"

विज्ञापन


यासिर का बीते 13 नवंबर को प्रतियोगिता के दौरान नमूना लेकर परीक्षण किया गया था। उनके नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ क्लोरटालिडोन पाया गया जोकि वाडा के प्रतिबंधित सूची के तत्वों में सेक्शन पांच में शामिल है। आईसीसी ने कहा, "आईसीसी डोपिंग रोधी संहिता के अनुरूप अनुशासनात्मक प्रक्रिया का परिणाम लंबित रहने तक यासिर को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।"
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट के मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद ने कहा कि लेग स्पिनर यासिर शाह के ऊपर लगे अस्थायी प्रतिबंध से पाक टीम को न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से पहले तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रशीद ने कहा, "आपको पाकिस्तान क्रिकेट में हर दिन नई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमें अब अपनी आगामी योजनाओं में संशोधन करना होगा। यासिर संभवत: न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो गए हैं।"

दागी क्रिकेटर आमिर पर पिघले साथी

yasir shah is trouble for dope

पाकिस्तान के दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर राष्ट्रीय शिविर में शामिल साथियों के सामने बेहद भावुक हो गए और शिविर में उनके शामिल होने का विरोध कर रहे खिलाड़ियों के सामने पेशकश की है कि यदि सब यह सोचते हैं कि वह पाकिस्तान के लिए खेलने के लायक नहीं हैं तो वह शिविर ही नहीं क्रिकेट ही छोड़ देंगे।

इसके बाद साथी खिलाड़ियों ने उन्हें माफ कर दिया। आमिर ने भावपूर्ण बातें उस बैठक में कहीं जो कोच वकार यूनुस और मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद के प्रयासों से बुलाई गई थी।

पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि यह बड़े जज्बाती लम्हें थे क्योंकि आमिर यह बात जानते थे कि उनके चलते शिविर में बड़ा तनाव है और बैठक में वह रो पड़े थे। उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ उसके लिए वह बेहद शर्मिंदा हैं और बैठक में मौजूद हर शख्स से उन्होंने माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed