फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yasir Shah claims 5 wickets at lords so far

बैन के बाद लौटे यासिर ने फिर शुरू किया 'शिकार', लगाया 'पंजा'

Sat, 16 Jul 2016 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jul 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
Yasir Shah claims 5 wickets at lords so far
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters

लेग स्पिनर यासिर शाह (64/5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने इंग्लैंड को पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में 253 रन पर सात विकेट झटक लिए हैं। पाक टीम पहली पारी में 339 रन बनाकर आउट हो गई।

विज्ञापन


पिछले 20 वर्षों में लॉर्ड्स में एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट झटकने वाले यासिर पहले लेग स्पिनर हैं। इससे पहले, यासिर के हमवतन मुश्ताक अहमद ने 1996 में एक पारी में 57 रन खर्च कर पांच विकेट झटके थे।
विज्ञापन


दिलचस्प है कि यासिर 3 महीने के बैन के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। साथ ही एशिया के बाहर यासिर का यह पहला टेस्ट मैच भी है। अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड का मध्यक्रम तोड़कर रख दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स (31) और नाइटवॉचमैन स्टुअर्ट ब्रॉड (11) नाबाद लौटे। इससे पहले पाकिस्तान ने पहली पारी में 339 रन बनाए थे। पाक की पहली पारी में बनाए गए कुल रन संख्या से मेजबान टीम अब भी 86 रन पीछे है।

आमिर ने पिछले छह वर्षों में कुक के रूप में लिया अपना पहला टेस्ट विकेट

Yasir Shah claims 5 wickets at lords so far

इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी 339 रन पर सिमट गई। पहले दिन मेहमान टीम ने 6 विकेट पर 282 रन बनाए थे और दूसरे दिन 57 रन जोड़कर टीम आउट हो गई। पाक की ओर से कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने सबसे ज्यादा 114 रन बनाए। वह अपनी पारी में सिर्फ 4 रन और जोड़ सके। मिस्बाह के बाद असद शफीक ने 73 रनों की दूसरी बड़ी पारी खेली।

इंग्लैंड की ओर से क्रिस वोक्स ने छह विकेट झटके, जबकि 3 सफलता स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथ लगी।

इंग्लैंड को लंच से पहले ही अपनी पारी शुरू करनी पड़ी और लंच पर जाने से पहले एलेक्स हेल्स (6) का विकेट गंवा दिया। ओपनर और कप्तान एलिस्टर कुक 81 रन बनाकर टीम के पांचवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। कुक ने इस दौरान भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के टेस्ट मैचों में बतौर ओपनर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा।

उधर, पाकिस्तान के दागी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पिछले छह वर्षों में अपना पहला टेस्ट विकेट कुक में रूप में झटका। इंग्लैंड की ओर से जोए रूट ने 48 जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 29 रन कर योगदान दिया। गैरी बालेंस 6 और मोइन अली 23 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed