दुखद: क्रिकेटर यशपाल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, भावुक होकर कपिल देव बोले- भगवान से आज पूछूंगा
टीम इंडिया के क्राइसिस मैन और 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ी रहे यशपाल शर्मा का निधन हो गया। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शर्मा के निधन पर उनके साथी और नेता दुख व्यक्त कर रहे हैं। कपिल देव तो उनके निधन पर रो पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिडिल ऑर्डर में उनकी मजबूत बल्लेबाजी की वजह से एक बार सुनिल गावस्कर ने उन्हें टीम इंडिया का क्राइसिस मैन कहा था। यशपाल शर्मा के निधन के बाद खेल जगत में शोक की लहर है। वहीं नेता और खिलाड़ी भी उनके निधन पर दुख जता रहे हैं।
निधन की खबर सुनकर रो पड़े कपिल देव
यशपाल शर्मा के निधन पर उनके साथी और पूर्व कप्तान कपिल देव रो पड़े। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते ही उनकी यशपाल से मुलाकात हुई थी। कपिल देव ने कहा, "मुझे तो अभी भी लग रहा है कि ये सच नहीं है। समझ ही नहीं आ रहा मुझे, अभी हम पिछले हफ्ते मिले थे और बहुत ही अच्छे सेहत में थे। भगवान की जो मर्जी हो, उससे हम लड़ नहीं सकते। हां भगवान को आज पूछेंगे जरूर कि ऐसा मत करो।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुख जताया
सूचना और प्रसारण मंत्री, अनुराग ठाकुर ने पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया। 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। ठाकुर ने कहा कि वह अच्छे स्वाभाव के इंसान थे।
गायकवाड़ बोले- मैं उन्हें बादाम कहकर बुलाते थेMinister of Information and Broadcasting, Anurag Thakur expressed grief over the demise of former Cricketer Yashpal Sharma & a member of the 1983 World Cup-winning team. pic.twitter.com/5uWroI9CAd
— ANI (@ANI) July 13, 2021
अंशुमन गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा हो गया। उन्होंने कहा कि यशपाल मैदान में लंबे-लंबे छक्के मारते थे। गायकवाड़ ने यशपाल के 'बादाम कनेक्शन' की कहानी भी सुनाई। गायकवाड़ ने कहा कि वह भिगोकर बादाम खाते थे और फिर मैदान में जौहर दिखाते थे। वे उन्हें 'बादाम' कहकर बुलाते थे।
राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया "1983 क्रिकेट विश्व कप में महत्वपूर्ण मैचों के दौरान उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन ने क्रिकेट इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत में से एक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"
पीएम मोदी ने जताया दुखPresident Ram Nath Kovind condoles the passing away of former cricketer #YashpalSharma
"His remarkable performances during the key matches in 1983 cricket World-Cup played a crucial role in one of India’s greatest triumphs in cricketing history," he says
(file photo) pic.twitter.com/zWuIr6twcx — ANI (@ANI) July 13, 2021
यशपाल शर्मा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया' यशपाल शर्मा जी 1983 की महान टीम सहित भारतीय क्रिकेट टीम के बहुत प्रिय सदस्य थे। वह टीम के साथियों, प्रशंसकों के साथ-साथ नवोदित क्रिकेटरों के लिए एक प्रेरणा थे। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।'
Shri Yashpal Sharma Ji was a much beloved member of the Indian cricket team, including the legendary 1983 squad. He was an inspiration for teammates, fans as well as budding cricketers. Anguished by his passing away. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 13, 2021