फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yashasvi Jaiswal becomes fourth Indian player to score Test 100s both home & away before turning 23

IND vs ENG: सचिन-कांबली और रवि शास्त्री के खास क्लब में शामिल हुए यशस्वी, खेली टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

Fri, 02 Feb 2024 04:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 04:56 PM IST
सार

यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले टेस्ट में 171 रन की शानदार पारी खेली थी। अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया है। अपने टेस्ट करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेलते हुए उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए।

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal becomes fourth Indian player to score Test 100s both home & away before turning 23
यशस्वी जायसवाल - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 257 गेंद में नाबाद 179 रन बनाए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे बड़ा स्कोर है। अपनी इस पारी में उन्होंने 17 चौके और पांच छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।
विज्ञापन


यशस्वी भारत के सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं, जो 23 साल के होने से पहले भारत और विदेश दोनों जगह टेस्ट में शतक लगा चुके हैं। यशस्वी ने अपने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज में 171 रन की शानदार पारी खेली थी। अब उन्होंने भारत में शानदार शतक लगाया है। यशस्वी से पहले रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ऐसा कर चुके हैं। खास बात यह है कि ये चारों खिलाड़ी मुंबई की रणजी टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन


इस मैच में रजत पाटीदार ने भी भारत के लिए पहला मुकाबला खेला। वह 1980 के बाद से दूसरे सबसे उम्रदराज भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 30 साल से ज्यादा की उम्र में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया है। इस मामले में सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर हैं। रजत ने 30 साल 246 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट खेला। वहीं, सूर्यकुमार ने 32 साल 148 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में टेस्ट डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेम्स एंडरसन ने 41 साल की उम्र में यह मैच खेला और भारत में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। 

भारत में टेस्ट मैच खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूची

नाम आयु वर्ष
जॉन ट्राइकोस 45y 300d 1993
अमीर इलाही 44y 102d 1952
हैरी एलियट 42y 100d 1934
विनू मंकड 41y 300d 1959
जेम्स एंडरसन 41y 187d 2024

इस मुकाबले में भारत के तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे नंबर के बल्लेबाज 25-35 के स्कोर के बीच आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था, जब किसी टीम के मध्यक्रम में कोई भी बल्लेबाज अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया।

जायसवाल ने मैच के पहले दिन 179 रन बनाए और किसी भी टेस्ट में पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों के क्लब में शामिल हो गए। इस सूची में वह छठे स्थान पर हैं। शीर्ष पर वीरेंद्र सहवाग 228 रन के साथ हैं। वह 195 और 180 रन के साथ दूसरे और पांचवें स्थान पर भी हैं। वसीम जाफर 192 रन के साथ तीसरे और शिखर धवन 190 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।


इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। करुण नायर 232 रन के साथ पहले और सुनील गावस्कर 179 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन 175 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed