{"_id":"6224de772a05a35b387cbb70","slug":"yash-dhull-scored-third-century-in-third-ranji-match-hits-double-ton-against-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranji Trophy: यश ढुल ने तीन रणजी मैच में तीसरा शतक जमाया, छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेली 200 रन की पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ranji Trophy: यश ढुल ने तीन रणजी मैच में तीसरा शतक जमाया, छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेली 200 रन की पारी
Sun, 06 Mar 2022 09:46 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 06 Mar 2022 09:46 PM IST
सार
अपने तीन रणजी मैचों में यश ढुल तीन शतक लगा चुके हैं। छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने 200 रन की बेहतरीन पारी खेली। इससे पहले अपने डेब्यू मैच में उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाया था।
विज्ञापन
यश ढुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले कप्तान यश ढुल रणजी ट्रॉफी में लगातार कमाल कर रहे हैं। वो तीन रणजी मैच में तीन शतक लगा चुके हैं। डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले ढुल ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया है। उनकी बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली की टीम यह मैच ड्रॉ कराने में सफल रही। ढुल 18 महीने के अंदर भारत की सीनियर टीम में जगह बनाने का सपना संजो रहे हैं, जिस तरह से उन्होंने रणजी के इस सीजन में बल्लेबाजी की है। उनका सपना समय से पहले भी पूरा हो सकता है।
19 साल के ढुल ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया था। इस मैच में भारतीय टीम दबाव में थी और ढुल ने शेख रसीद के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से उबारा था और फिर चैंपियन बनाया था। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कमाल किया है।
छत्तीसगढ़ के खिलाफ किया कमाल
अपने तीसरे रणजी मैच में ढुल पहली पारी में सिर्फ 29 रन बनाकर आउट हो गए थे और उनकी टीम कुछ खास नहीं कर पाई थी। इस वजह से दिल्ली की टीम को फॉलोऑन खेलना पड़ा था। इसके बाद दूसरी पारी में ढुल ने कमाल की बल्लेबाजी की और शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 261 गेंदों में नाबाद 200 रन बनाए। उनकी इस पारी में 26 चौके शामिल थे। रणजी ट्रॉफी में ढुल ने अब तक 119.75 के औसत से 479 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
डेब्यू मैच में रचा था इतिहास
ढुल से पहले सिर्फ दो भारतीय बल्लेबाज ही अपने पहले रणजी मैच की दोनों पारियों में शतक लगा पाए थे। गुजरात के नारी कॉन्ट्रैक्टर ने 1952/53 में 152 और 102 रन की पारी खेली थी। वहीं 2012/13 में महाराष्ट्र के विराग अवाते ने 126 और 112 रन बनाए थे। यश ढुल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों से आगे निकल चुके हैं। सचिन ने भी अपने पहले रणजी मैच में शतक लगाया था, लेकिन वे दोनों पारियों में यह कारनामा नहीं कर पाए थे।
आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलेंगे
यश ढुल आईपीएल 2022 में दिल्ली की टीम के लिए खेलेंगे। मेगा ऑक्शन में दिल्ली ने उन्हें 50 लाख की कीमत पर खरीदा है। उन्होंने कहा था कि वे जोफ्रा आर्चर का सामना करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, आर्चर इस आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में ढुल को आईपीएल 2023 में आर्चर के खिलाफ खेलने का मौका मिल सकता है। ढुल डेविड वार्नर या पृथ्वी शॉ के साथ दिल्ली के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। आईपीएल के शुरुआती मैचों में वार्नर नहीं खेलेंगे। ऐसे में ढुल को पृथ्वी के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।