फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Sachin's big prediction before World Test Championship finaL said spinners will get help on Oval pitch

WTC: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले सचिन की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- ओवल की पिच पर स्पिनरों को मिलेगी मदद

Tue, 06 Jun 2023 11:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 06 Jun 2023 11:42 PM IST
सार

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में ओवल में 157 रन से जीत दर्ज की थी और तेंदुलकर ने कहा कि उसमें से जुड़ी अच्छी यादें भारत के काम आएंगी। सचिन ने कहा, "निश्चित तौर पर। जब आपके पास इस तरह की अच्छी यादें हों तो वे आपके साथ बनी रहती हैं।''

विज्ञापन
WTC Sachin's big prediction before World Test Championship finaL said  spinners will get help on Oval pitch
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने कहा कि ओवल की पिच के स्पिनरों के लिए अनुकूल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत अधिक आत्मविश्वास के साथ उतरेगा। भारत के पास रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के रूप में दो शानदार स्पिनर हैं और तेंदुलकर ने कहा की पिच को देखते हुए भारत फायदे में दिखता है।
विज्ञापन


सचिन ने कहा, ''भारतीय टीम खुश होगी कि वह ओवल में खेलने जा रही है। ओवल की पिच की प्रकृति इस तरह से है कि वह मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों को मदद पहुंचाती है। इसलिए स्पिनरों की भूमिका अहम होगी।'' तेंदुलकर ने अपनी वेबसाइट 100 एमबीस्पोर्ट्स से कहा, ''इसके लिए जरूरी नहीं है कि हमेशा टर्निंग विकेट की ही जरूरत पड़े। कभी-कभी स्पिनर पिच से मिल रही उछाल का भी फायदा उठाते हैं। उन्हें बादल छाए रहने की परिस्थितियों में भी पिच से मदद मिल सकती है तथा काफी कुछ गेंद के चमकदार हिस्से पर निर्भर करता है। इन सब कारणों से ओवल भारत के लिए अच्छा स्थान है।''
विज्ञापन


भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में ओवल में 157 रन से जीत दर्ज की थी और तेंदुलकर ने कहा कि उसमें से जुड़ी अच्छी यादें भारत के काम आएंगी। उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर। जब आपके पास इस तरह की अच्छी यादें हों तो वे आपके साथ बनी रहती हैं। भारतीय टीम को यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछली बार उसने यहां शानदार परिणाम हासिल किया था। उन्होंने मैच जीता था और जैसे मैंने कहा कि अच्छी यादें लंबे समय तक आपके साथ बनी रहती हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से ऑस्ट्रेलिया को 2019 में खेले गए एशेज टेस्ट मैच में इंग्लैंड से 135 रन से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन तेंदुलकर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद प्रतिस्पर्धी है। उन्होंने कहा, ''हार को पचाने में थोड़ा समय लगता है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम बहुत अच्छी और बेहद संतुलित है। उसकी टीम में अनुभव और युवा का अच्छा मिश्रण है।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed