फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC India two steps away from reaching the final of ICC World Test Championship check latest points table

WTC Points Table: भारत टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने से दो कदम दूर, ऑस्ट्रेलिया पर जीत से हुआ फायदा

Sat, 11 Feb 2023 03:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 11 Feb 2023 03:51 PM IST
सार

भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन दिनों में ही टेस्ट को खत्म कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया तो रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने गेंद से कमाल दिखाया। इस मैच में जीत के बाद टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फायदा हुआ है।

विज्ञापन
WTC India two steps away from reaching the final of ICC World Test Championship check latest points table
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। उसने नागपुर में खेले गए मैच में कंगारू टीम को पारी और 132 रन से हरा दिया। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन दिनों में ही टेस्ट को खत्म कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया तो रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने गेंद से कमाल दिखाया। इस मैच में जीत के बाद टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फायदा हुआ है। वह फाइनल में जगह बनाने से अब दो कदम दूर है।
विज्ञापन

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने अभी तक फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित नहीं की है। सीरीज में बढ़त बनाने के बाद अंक तालिका में अपनी स्थिति को मजबूत की है। सीरीज से पहले भारत 58.93 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। वह अभी भी दूसरे स्थान पर है, लेकिन प्रतिशत अंक में बढ़ोतरी हुई है। भारत के अब 61.67 प्रतिशत अंक हैं, जो तीसरे स्थान पर मौजूद श्रीलंका (53.33) से काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को हुआ नुकसान
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसे फाइनल में जगह बनाने के लिए सीरीज में एक जीत की आवश्यकता है। वह हार के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है, लेकिन उसके प्रतिशत अंक में गिरावट हुई है। कंगारू टीम का प्रतिशत अंक 75.56 फीसदी से घटकर 70.83 फीसदी हो गया है।

World Test Championship points table
विज्ञापन

फाइनल में पहुंचने के क्या हैं समीकरण?
टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार में से कम से कम तीन मैच जीतने हैं। उसने एक मैच में जीत हासिल कर ली है। अब वह दो जीत के साथ फाइनल में पहुंच सकता है। अगर टीम इंडिया सीरीज में तीन से कम टेस्ट जीतती है तो फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बनी रहेंगी, लेकिन मुश्किलें बढ़ जाएंगी। फिर उसे श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहले स्थान पर कैसे पहुंचेगी?
  • अगर टीम इंडिया 2-0 से सीरीज जीतती है (भारत दो मैच जीतता है और दो मैच ड्रॉ रहता है)
  • अगर टीम इंडिया 3-1 से सीरीज जीतती है (भारत तीन मैच जीतता है और ऑस्ट्रेलिया एक)
  • अगर टीम इंडिया 4-0 से सीरीज जीत लेती है (भारत सभी चार मैच जीत जाता है)
  • अगर टीम इंडिया 3-0 से सीरीज जीतती है (भारत तीन मैच जीतता है और एक ड्रॉ रहता है)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed