फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final: Ravi Shastri, Ponting, Wasim Akram consider Australia as favourites, Rahul Dravid befitting reply

WTC Final: रवि शास्त्री-पोंटिंग और अकरम ने ऑस्ट्रेलिया को माना जीत का दावेदार, कोच द्रविड़ ने दिया करारा जवाब

Tue, 06 Jun 2023 09:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Jun 2023 09:53 AM IST
सार

द्रविड़ ने टीम इंडिया पर भरोसा जताया और कहा कि रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम के चैंपियन बन सकती है और उन्हें इस पर विश्वास है।

विज्ञापन
WTC Final: Ravi Shastri, Ponting, Wasim Akram consider Australia as favourites, Rahul Dravid befitting reply
द्रविड़ ने पसंदीदा टीम वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोई भी प्रारूप या टूर्नामेंट हो, टीम इंडिया हमेशा प्रबल दावेदार के रूप में उतरती है। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में, जहां भारतीय टीम पिछले एक दशक से अधिक समय से घरेलू और विदेशी धरती पर एक मजबूत टीम बनकर उभरी है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भी मजबूत दावेदार मानी जा रही है। हालांकि, भारत समेत दुनियाभर के कुछ पूर्व क्रिकेटर्स ने ऑस्ट्रेलिया को पसंदीदा टीम बनाया है।
विज्ञापन


इनमें भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम शामिल हैं। इन तीनों ने ऑस्ट्रेलिया को प्रबल दावेदार बताया है। इस पर भारत के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रतिक्रिया देते हुए करारा जवाब दिया है। सोमवार को लंदन में मीडिया से बातचीत करते हुए द्रविड़ ने कहा कि उन्हें इन बातों से फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन


जब रविवार को एक शो के दौरान शास्त्री से उनकी पसंदीदा टीम के बारे में पूछा गया, तो भारत के पूर्व कोच ने स्वीकार किया कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया कागज पर प्रबल दावेदार है। पोंटिंग ने अपने देश का पक्ष लिया और साथ ही यह भी बताया कि भारतीय खिलाड़ी अपनी विपक्षी टीम और खिलाड़ियों की तुलना में आईपीएल 2023 सीजन के बाद थोड़े थके हुए होंगे। वसीम अकरम ने भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी चुना।

फाइनल से दो दिन पहले सोमवार को द्रविड़ को जब इन तीनों एक्सपर्ट्स की राय से अवगत कराया गया और पूछा गया कि क्या इस तरह के बयान भारतीय टीम की मदद करेंगे? इसके जवाब में द्रविड़ ने टीम इंडिया पर भरोसा जताया और कहा कि रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम के चैंपियन बन सकती है और उन्हें इस पर विश्वास है।

विज्ञापन

द्रविड़ ने कहा- जो कुछ भी होगा, वह अगले पांच दिनों में होगा। उससे पहले जो कुछ भी हो रहा है, जो कुछ भी पहले और बाद में कहा जा रहा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कौन पसंदीदा है, कौन नहीं है ... ये दो अच्छी टीमें हैं जो खेल रही हैं। दोनों टीमों के पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं। मुझे बहुत उम्मीद है कि अगर हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, अगर हम 20 विकेट ले सकते हैं और रन बना सकते हैं, तो मुझे विश्वास है कि हम इसे जीत सकते हैं। 

भारतीय टीम ने भले ही पिछले 10 वर्षों में आईसीसी कि कोई ट्रॉफी नहीं जीती हो, लेकिन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले उनकी टीम पर इसको लेकर किसी तरह का दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी जीतना अच्छा होगा जिसके लिए टीम पिछले दो वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही है। भारत 2021 में डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था, जबकि आईसीसी के अन्य टूर्नामेंट्स में वह नॉकआउट चरण में हारता रहा है। टीम इंडिया ने पिछली बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed