{"_id":"64709d0df3aa924523065d2b","slug":"wtc-final-ravi-shastri-gave-this-tactics-to-win-world-test-championship-final-said-bumrah-will-be-missed-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC Final: रवि शास्त्री ने दिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने का मंत्र, कहा- इस गेंदबाज की कमी खलेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final: रवि शास्त्री ने दिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने का मंत्र, कहा- इस गेंदबाज की कमी खलेगी
Fri, 26 May 2023 05:20 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 26 May 2023 05:20 PM IST
सार
विराट कोहली, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव समेत कुछ भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं, जबकि आईपीएल खेल रहे कुछ खिलाड़ी लीग के बाद वहां के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
रवि शास्त्री ने अपनी प्लेइंग-11 में जडेजा-अश्विन दोनों को मौका दिया है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अगले महीने सात जून से भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। यह मुकाबला इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। विराट कोहली, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव समेत कुछ भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं, जबकि आईपीएल खेल रहे कुछ खिलाड़ी लीग के बाद वहां के लिए रवाना होंगे।
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है की भारतीय टीम की संरचना विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए काफी उपयोगि साबित हो सकती है। ओवल पर तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर्स की मदद से रोहित शर्मा खेल को अच्छी तरह नियंत्रित कर सकेंगे। शास्त्री ने बताया की जून के महीने में ओवरकास्ट कंडीशन होता है और यह तेज गेंदबाज के लिए मददगार साबित होगा।
शास्त्री ने कहा- पिछली बार भारत ने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया था क्योंकि हमारे पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज के रुप में चार तेज गेंदबाज थे और जबकि शार्दुल एक ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे थे।
विज्ञापन
शास्त्री ने कहा- यह इंग्लैंड में एक अच्छा कॉम्बिनेशन है, खासकर भारत के नजरिए से। इससे रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी खेल को बहतर तरीके से नियंत्रित कर पाएंगे। इंग्लैंड में बहुत बार खेल को धीरे भी करना पड़ता है, वहां कभी भी ओवरकास्ट कंडीशन हो जाता है।
रवि शास्त्री ने अजिंक्य रहाणे को संभावित ग्यारह में शामिल किया था। मौजूदा आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उनकी फॉर्म को देखते हुए उन्हें यह मौका दिया गया। रहाणे को श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद टीम का हिस्सा बनाया गया था। उनका यह मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी टीम को जरुर खलेगी।