फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final Preview: South Africa team will play to win ICC trophy after 27 years, will have to defeat Australia

WTC Final Preview: 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने उतरेगी द. अफ्रीका की टीम, तोड़ना होगा ऑस्ट्रेलिया का तिलिस्म

Wed, 11 Jun 2025 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Jun 2025 09:08 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका की इस टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और टीम तटस्थ स्थल पर खेले जाने वाले इस मैच के जरिये पिछली विफलताओं को भुलाना चाहेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम के पास भारत के खिलाफ पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने वाले प्लेइंग-11 से डेविड वॉर्नर को छोड़कर बाकी के 10 खिलाड़ी मौजूद है।
 
विज्ञापन
WTC Final Preview: South Africa team will play to win ICC trophy after 27 years, will have to defeat Australia
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले दो साल में बेहतरीन प्रदर्शन करके विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल तक पहुंची दक्षिण अफ्रीका के सामने चोकर्स (दबाव में घुटने टेकने वाली टीम) का ठप्पा हटाने का सुनहरा मौका होगा, लेकिन इसके लिए उसे आईसीसी टूर्नामेंटों की दिग्गज ऑस्ट्रेलिया के किले में सेंध लगानी होगी। दक्षिण अफ्रीका ने 1998 में पिछला आईसीसी टूर्नामेंट जीता था। तब टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब उसे 27 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए नॉकआउट मैचों की दिग्गज माने जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का तिलिस्म तोड़ना होगा।
विज्ञापन

WTC Final Preview: South Africa team will play to win ICC trophy after 27 years, will have to defeat Australia
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है जिसने आईसीसी की चारों ट्रॉफी (वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 विश्व कप और डब्ल्यूटीसी) जीती है। वैश्विक टूर्नामेंटों के फाइनल में उसे हराना और मुश्किल होता है। टीम आईसीसी टूर्नामेंटों में 13 बार फाइनल में पहुंची है और इसमें से 10 बार खिताब जीतने में सफल रही है। दक्षिण अफ्रीका की टीम अहम मैचों में जीत के करीब पहुंच कर फिसलने के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

WTC Final Preview: South Africa team will play to win ICC trophy after 27 years, will have to defeat Australia
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
दक्षिण अफ्रीका की इस टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है और टीम तटस्थ स्थल पर खेले जाने वाले इस मैच के जरिये पिछली विफलताओं को भुलाना चाहेगी। टीम ने डब्ल्यूटीसी के 2023-25 चक्र में सबसे ज्यादा 30 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया। इसमें से ज्यादातर खिलाड़ी सही समय पर रन बनाने वाले या विकेट लेने वाले निकले। टीम लगातार सात टेस्ट में जीत के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए तैयार है। उसने पिछले साल दिसंबर में ही इसका टिकट पक्का कर लिया था।
विज्ञापन

WTC Final Preview: South Africa team will play to win ICC trophy after 27 years, will have to defeat Australia
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ANI
वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम के पास भारत के खिलाफ पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने वाले प्लेइंग-11 से डेविड वॉर्नर को छोड़कर बाकी के 10 खिलाड़ी मौजूद है। मध्यम गति के गेंदबाज जोश हेजलवुड उस मैच को चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। वह हालांकि उस टीम में शामिल रहे स्कॉट बोलैंड की जगह लेने के लिए तैयार हैं। हेजलवुड ने कंधे की चोट से उबरते हुए पिछले सप्ताह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभई। उन्होंने आईपीएल में 12 मैचों में 22 विकेट लेकर दमदार प्रदर्शन किया।

WTC Final Preview: South Africa team will play to win ICC trophy after 27 years, will have to defeat Australia
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : ANI
उस्मान ख्वाजा के साथ मार्नस लाबुशेन ओपनिंग करते दिखेंगे। टीम के लिए लाबुशेन की फॉर्म चिंता की विषय है, लेकिन हरफनमौला कैमरून ग्रीन ने सर्जरी से वापसी करते हुए काउंटी क्रिकेट में ग्लूस्टरशर का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन शतक जड़ कर शानदार वापसी की है। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में अनुभव की कोई कमी नहीं है। टीम में ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक शीर्ष 10 विकेट लेने वालों में से चार गेंदबाज शामिल है। इसमें नाथन लियोन (553, तीसरे), मिचेल स्टार्क (382, चौथे), कप्तान पैट कमिंस (294, आठवें) और हेजलवुड (279, 10वें) का नाम हैं।

WTC Final Preview: South Africa team will play to win ICC trophy after 27 years, will have to defeat Australia
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : ANI
स्मिथ 36 साल के हो गए हैं और उन्होंने मार्च के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। यही हाल ख्वाजा, लियोन और विकेटकीपर एलेक्स कैरी का भी है। स्मिथ ने हालांकि पिछले पांच टेस्ट मैचों में चार शतक जड़े है और उन्होंने 10,000 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। यह आंकड़ा दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम के रनों के लगभग बराबर है। लॉर्ड्स उनका औसत 58 के आसपास का है।

WTC Final Preview: South Africa team will play to win ICC trophy after 27 years, will have to defeat Australia
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती कगिसो रबाडा से निपटने की होगी। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों के लिए भी रबाडा मुश्किलें खड़ा करेंगे। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में ख्वाजा को पांच बार चलता किया है। रबाडा के नाम 327 टेस्ट विकेट है। उन्हें मार्को यानसेन से बेहतर मदद की उम्मीद होगी। वामहस्त तेज गेंदबाज यानसेन ने डब्ल्यूटीसी चक्र में छह मैचों में 29 विकेट चटकाए हैं। टीम में लुंगी एनगिडी और डेन पैटरसन तेज गेंदबाजी के तीसरे विकल्प होंगे। एनगिडी आईपीएल खेल कर वहां पहुंच है तो वही पेटरसन ने हाल में काउंटी क्रिकेट खेला है।

WTC Final Preview: South Africa team will play to win ICC trophy after 27 years, will have to defeat Australia
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल - फोटो : ANI
एडेम मार्करम और रेयान रिकेल्टन दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी का आगाज करेंगे जबकि कप्तान बावुमा चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे। मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले डेविड बेडिंघम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अभ्यास मैच में साबित कर दिया कि वह अप्रैल में अंगुली के फ्रैक्चर से उबर चुके हैं। लॉर्ड्स के मैदान पर हालांकि दोनों टीमों का रिकॉर्ड शानदार रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने सात मैचों में सिर्फ एक हार का सामना किया है जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैदान पर पिछले 10 साल में एक भी मैच नहीं गंवाया है।

WTC Final Preview: South Africa team will play to win ICC trophy after 27 years, will have to defeat Australia
पैट कमिंस और तेम्बा बावुमा - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया की घोषित प्लेइंग-11: उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

दक्षिण अफ्रीका की घोषित प्लेइंग-11: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रियान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed