फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final: 'Australia has to win the WTC title to join the great teams', why did Nathan Lyon say this?

WTC Final: 'महान टीमों में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया को WTC खिताब जीतना होगा', लियोन ने क्यों कही यह बात?

Wed, 11 Jun 2025 09:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Jun 2025 09:15 AM IST
सार

लियोन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों में 56 विकेट लिए हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह मुकाबला रोमांचक होगा।

विज्ञापन
WTC Final: 'Australia has to win the WTC title to join the great teams', why did Nathan Lyon say this?
नाथन लियोन - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार आफ स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की महानतम टीमों में शामिल होने के लिए लगातार दूसरी बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब जीतना अहम कदम होगा। 37 वर्ष के लियोन उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं जो बुधवार से लॉडर्स पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 चक्र का फाइनल खेलेगी।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में भारत को 209 रन से हराकर खिताब जीता था। लियोन ने कहा, 'हमने पिछले दो साल में शानदार प्रदर्शन किया है जिस पर हमे गर्व है। हम ऑस्ट्रेलिया की महान टीम बनने की राह पर हैं लेकिन अभी वहां तक पहुंचे नहीं है। यह मैच उस मंजिल तक के सफर में अहम कदम होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया 2023-25 डब्ल्यूटीसी चक्र में दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। लियोन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों में 56 विकेट लिए हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह मुकाबला रोमांचक होगा। उन्होंने कहा, 'हम पहले भी फाइनल खेल चुके हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका पहली बार खेल रहा है। उन्होंने पिछले दो साल में शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष पर रहने के दावेदार थे। उनसे कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन हम भी अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed