फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2025 South Africa ICC Dominance Two Finals, Two Semis in Last Five Tournaments

WTC Final: पिछले पांच ICC टूर्नामेंट में दिखा द. अफ्रीका का दबदबा; दो फाइनल खेले, दो बार सेमीफाइनल से हुए बाहर

Sat, 14 Jun 2025 05:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 Jun 2025 05:24 PM IST
सार

मार्करम के लिए यह टूर्नामेंट इसलिए भी खास है क्योंकि 2024 में उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में हार गई थी। अब उन्होंने इस खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
WTC Final 2025 South Africa ICC Dominance Two Finals, Two Semis in Last Five Tournaments
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : ANI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया है। 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तेम्बा बावुमा की टीम ने चौथे दिन पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एडेन मार्करम ने 136 रन की पारी खेली और कप्तान तेम्बा बावुमा ने 66 रन बनाए।
विज्ञापन


मार्करम के लिए यह टूर्नामेंट इसलिए भी खास है क्योंकि 2024 में उनकी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में हार गई थी। अब उन्होंने इस खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। सिर्फ डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 और टी20 विश्व कप 2024 नहीं, पिछले पांच आईसीसी टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की टीम का दबदबा दिखा है। इस दौरान टीम इन पांच में से दो बार फाइनल में पहुंची। इन दो फाइनल में एक बार टीम ने खिताब जीता। इसके अलावा टीम दो बार सेमीफाइनल में हार गई। एक बार उसे तीसरे स्थान पर रहना पड़ा। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

WTC Final 2025 South Africa ICC Dominance Two Finals, Two Semis in Last Five Tournaments
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : ANI
1. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र में गजब का प्रदर्शन किया। टीम तालिका में सबसे ज्यादा अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रही। उसने इस संस्करण में कुल 12 मैच खेले और आठ में जीत हासिल की। तीन मैचों में दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा। एक मैच ड्रॉ रहा। टीम 100 अंक और 69.44 अंक प्रतिशत लेकर तालिका में शीर्ष पर रही। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 67.54 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। टीम फाइनल में पहुंची और ऑस्ट्रेलिया को हराकर टेस्ट चैंपियन बनी।

WTC Final 2025 South Africa ICC Dominance Two Finals, Two Semis in Last Five Tournaments
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : ANI
2. चैंपियंस ट्रॉफी 2025
इस साल हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भी तेम्बा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने तीन में से दो मैच (अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ) जीते। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच लीग राउंड का मैच बारिश की वजह से नहीं हो सका। अपने ग्रुप (बी) में शीर्ष पर रहते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया, लेकिन न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में उन्हें हरा दिया। टीम का ओवरऑल प्रदर्शन अच्छा रहा। 
विज्ञापन

WTC Final 2025 South Africa ICC Dominance Two Finals, Two Semis in Last Five Tournaments
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : ANI
3. टी20 विश्व कप 2024
टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम बेहद मजबूत दिखी। एडेन मार्करम की कप्तानी में यह टीम अपने ग्रुप (डी) में शीर्ष पर रहते हुए सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया। दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप स्टेज में अपने चार के चार मैच जीते। उसने बांग्लादेश, श्रीलंका, नीदरलैंड और नेपाल को हराया। फिर सुपर-8 में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची। उसने इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और अमेरिका को हराकर अपने तीनों मैच जीते। फिर सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना अफगानिस्तान से हुआ और टीम एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से जीती। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना भारत से हुआ। खिताबी मुकाबले में 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। हालांकि, आखिरी चार ओवर में मैच पलट गया और मार्करम की टीम सात रन से मैच हार गई। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका टीम की काफी तारीफ हुई।

WTC Final 2025 South Africa ICC Dominance Two Finals, Two Semis in Last Five Tournaments
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : ANI
4. वनडे विश्व कप 2023
वनडे विश्व कप 2023 भारत में राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला गया था। तेम्बा बावुमा की कप्तानी में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। हालांकि, लीग स्टेज के दौरान दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। टीम ने नौ में से सात मैच जीते थे। सिर्फ दो मैचों में बावुमा की टीम को हार मिली  थी। 14 अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी। हालांकि, सेमीफाइनल में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ। कंगारुओं ने इस टीम को तीन विकेट से हराकर बाहर किया। फिर कंगारुओं ने भारत को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम किया। बावुमा ने इसी टूर्नामेंट से अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया था।

WTC Final 2025 South Africa ICC Dominance Two Finals, Two Semis in Last Five Tournaments
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : ANI
5. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23
इससे पहले वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2021-23) में डीन एल्गर टीम के कप्तान रहे थे। तब टीम फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम 55.56 अंक प्रतिशत लेकर तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 66.67 अंक प्रतिशत और भारत ने 58.80 अंक प्रतिशत लेकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। हालांकि, तब जो काम दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अधूरा छोड़ा था वह इस चक्र में पूरा कर दिया। 2021-23 चक्र में दक्षिण अफ्रीका ने 15 में से आठ टेस्ट जीते थे। छह में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। एक टेस्ट ड्रॉ रहा था। 

WTC Final 2025 South Africa ICC Dominance Two Finals, Two Semis in Last Five Tournaments
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : ANI
इन टूर्नामेंट्स से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 2022 और 2021 टी20 विश्व कप खेला था। हालांकि, इन दोनों टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका की टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। टीम सुपर-12 चरण से ही बाहर हो गई थी। वहीं, 2019-2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में दक्षिण अफ्रीका की टीम छठे स्थान पर रही थी। 2021 में न्यूजीलैंड ने और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed