फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2021 virat kohli rohit sharma cheteshwar pujara along with These players did not perform well in icc world test championship final against new zealand

WTC Final: ये पांच खिलाड़ी रहे मैच के मुजरिम, वरना भारत आती फाइनल की ट्रॉफी

Thu, 24 Jun 2021 11:14 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 24 Jun 2021 11:14 AM IST
सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। टीम का कोई भी खिलाड़ी न्यूजीलैड के गेंदबाजों का दिलेरी से सामना नहीं कर सका। इसके अलावा टीम इंडिया के गेंदबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
WTC Final 2021 virat kohli rohit sharma cheteshwar pujara along with These players did not perform well in icc world test championship final against new zealand
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

साउथम्पटन में खेले गए आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ कीवी टीम ने पहली बार आयोजित की गई डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी जीतने का इतिहास रचा। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के तूफाऩी गेंदबाजों के आगे खुलकर नहीं खेल पाई। सपाट पिचों पर रन बरसाने वाले टीम इंडिया के बल्लेबाजों को सांप सूंघ गया। फाइनल मैच में टीम के उन खिलाड़ियों ने भी निराश किया जिन्हें विदेशी मैदानों पर रन बनाने का तमगा मिला हुआ है। इसके अलावा भारत के कुछ नामी गेंदबाजों ने भी निराश किया और वे विकेट लेने के लिए तरसते रहे। आइए हम आपको बताते हैं आखिर वे भारत के कौन से पांच खिलाड़ी हैं जिनकी वजह टीम इंडिया को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को इंग्लैंड की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करना काफी पसंद है। पिछले इंग्लैंड दौरे में भले ही भारत को टेस्ट सीरीज में हार मिली हो लेकिन विराट के बल्ले ने रन उगले थे। इस बार फाइनल में उनसे उम्मीद थी कि वह करिश्माई प्रदर्शन करते हुए टीम को खिताब जिताएंगे। वाबजूद इसके विराट मैच में अच्छा नहीं कर सके। उन्होंने पहली पारी में 44 और दूसरी इनिंग्स में महज 13 रन बनाए। कोहली अगर चल जाते तो भारत की जीत तय थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा

हिटमैन रोहित शर्मा को बड़े मैचों का खिलाड़ी माना जाता है। इसे वह कई  बार साबित भी कर चुके हैं। 2019 विश्व कप की बात की जाए तो उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 5 शतक लगाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में रोहित की बैटिंग को ग्रहण लग गया। हिटमैन इस मैच में दोनों पारियों में अच्छी शुरुआत करने के बावजूद आउट हुए। उऩ्होंने पहली पारी में 34 और दूसरी इनिंग्स में 30 रन बनाए। खिताबी मुकाबले में रोहित उस टच में नहीं दिखे जिसके लिए वह जाने जाते हैं। इसलिए भारत की हार के लिए रोहित भी जिम्मेदार हैं। 

विज्ञापन

चेतेश्वर पुजारा

पुजारा को भारत का सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाज माना जाता है। लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उनकी बल्लेबजी को देखकर लगा कि जैसे वह खोए हुए हैं। पुजारा ने पहली पारी में 54 गेंदों पर 8 रन बनाए जबकि दूसरी इनिंग्स में वह 80 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। जब कोई विश्व प्रसिद्ध बल्लेबाज करो या मरो वाले मुकाबले में 23 रन बनाएगा तो टीम कैसे जीतेगी? 

अजिंक्य रहाणे

रहाणे भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा इसलिए हैं कि वह विदेशों पिचों के मास्टर बल्लेबाज हैं। उन्होंने विदेशी धरती पर कई बार टेस्ट में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए शतक लगाए हैं। फाइनल मैच की पहली पारी में 49 रन बनाने वाले रहाणे दूसरी इनिंग्स में सिर्फ 15 रन बना पाए। इस तरह उन्होंने पूरे मैच में 64 रन बनाए जो भारत की जीत के लिए नाकाफी थे। कुल मिलाकार मैच में अजिंक्य रहाणे भी दूसरे बल्लेबाजों की तरह प्लॉप रह। 

जसप्रीत बुमराह

कहा जाता है कि जसप्रीत बुमराह की काट दुनिया के किसी बल्लेबाज के पास नहीं है। वह जब चाहें तब विकेट ले सकते हैं। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने इस भ्रम को दूर कर दिया। फाइनल शुरू होने से पहले सचिन ने भी कहा था कि बुमराह का अजीबोगरीब एक्शन कीवियों के लिए परेशानी बनेगा। लेकिन वह पूरे मैच के दौरान बेरंग दिखे। बुमराह जब भी गेंदबाजी करने आए तो न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को उनकी गंदे खेलने में कोई दिक्कत नहीं हुई। बुमराह इस मैच की दोनों पारियों में एक भी विकेट नहीं ले पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed